विज्ञापन

दुश्मन का काल बनेगा 'तारा', भारत ने बनाया ऐसा ग्लाइडेड हथियार जो करेगा सटीक वार, जानें खासियत

TARA Successful Trial: ग्लाइडेड हथियार के पहले सफल उड़ान परीक्षण के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना, डीसीपीपी और उद्योग जगत को बधाई दी. उन्होंने इसे भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया.

दुश्मन का काल बनेगा 'तारा', भारत ने बनाया ऐसा ग्लाइडेड हथियार जो करेगा सटीक वार, जानें खासियत
  • रक्षा के क्षेत्र में भारत को बड़ी सफलता मिली है. ऐसा ग्लाइडेड हथियार बनाया है जो सटीक वार करने में सक्षम है
  • TARA एक मॉड्यूलर रेंज एक्सटेंशन किट है जो दुश्मन को धूल चटाने का काम करेगी
  • हैदराबाद स्थित अनुसंधान केंद्र ने अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के सहयोग से टीएआरए को डिजाइन और विकास किया है

भारत ने ऐसा अत्याधुनिक ग्लाइडेड वेपन सिस्टम तैयार किया है, जो किसी भी सामान्य हथियार को सटीक वार करने वाले घातक हथियार में तब्दील कर देगा. डीआरडीओ और इंडियन एयरफोर्स ने इस एडवांस रेंज वेपन सिस्टम का ओडिशा तट पर सफल परीक्षण किया है. ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर इसका सफल टेस्ट किया गया. यह भारत का पहला स्वदेशी ग्लाइडेड वेपन सिस्टम है,  जो किसी भी सामान्य हथियार को घातक और सही दिशा में सटीक मार करने वाले हथियार में बदल देगा.

भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली

TARA एक मॉड्यूलर रेंज एक्सटेंशन किट है. यह भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है, जो किसी भी सामान्य हथियार को घातक और सही दिशा में सटीक मार करने वाले हथियार में बदलने में सक्षम है. TARA को हैदराबाद स्थित अनुसंधान केंद्र (आरसीआई) ने अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर डिजाइन और विकसित किया है, ताकि जमीनी लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए कम लागत वाले हथियार की मारक क्षमता और सटीकता को बढ़ाया जा सके. यह मॉर्डन और कम लागत वाले सिस्टम का इस्तेमाल करने वाला पहला ग्लाइड हथियार है. इस किट को डीसीपीपी और अन्य भारतीय उद्योगों के सहयोग से विकसित किया जा रहा है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

पहले सफल उड़ान परीक्षण के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना, डीसीपीपी और उद्योग जगत को बधाई दी. उन्होंने इसे भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया. DRDO के सचिव और अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भी सफल उड़ान परीक्षण में शामिल टीमों को बधाई दी.

लेखक के बारे में
img
राजीव रंजन
Editor - Defence & Political Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DRDO, Indian Air Force, TARA Successful Trial, Tactical Advanced Range Augmentation Weapon, Rajnath Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com