विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2017

गुजरात चुनाव: बीजेपी के लिए प्रचार करने वाले पुजारी पर जूनागढ़ में हमला

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में सत्तासीन BJP के लिए प्रचार कर रहे एक पुजारी पर जूनागढ़ में गुरुवार रात को हमला किए जाने की ख़बर है. अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले के बाद स्वामीनारायण गुरुकुल के स्वामी भक्तिप्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

गुजरात चुनाव: बीजेपी के लिए प्रचार करने वाले पुजारी पर जूनागढ़ में हमला
गुजरात में बीजेपी के लिए प्रचार करने वाले पुजारी पर जूनागढ़ में हमला
जूनागढ़:

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में सत्तासीन बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे एक पुजारी पर जूनागढ़ में गुरुवार रात को हमला किए जाने की ख़बर है. अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले के बाद स्वामीनारायण गुरुकुल के स्वामी भक्तिप्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

गुजरात चुनाव में BJP ने जारी नहीं किया घोषणापत्र, राहुल बोले - जनता का अपमान

गुजरात में दो चरणों में चुनाव होना है, जिनमें से पहले चरण का मतदान शनिवार को होने जा रहा है. स्वामी भक्तिप्रसाद का आरोप है कि उन पर हुए हमले के पीछे विपक्षी कांग्रेस पार्टी का हाथ है.

गुजरात में शनिवार को पहले चरण के मतदान के बाद गुरुवार को दूसरे चरण के लिए मतदान करवाया जाएगा, तथा मतगणना का काम 18 दिसंबर को होगा. इसी के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 9नवंबर को हुए मतदान के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे.

VIDEO: गुजरात चुनाव में ध्रुवीकरण की राजनीति तेज?


स्वामीनारायण मंदिर दो धड़ों में बंटा हुआ है, जिनमें से स्वामी भक्तिप्रसाद के नेतृत्व वाला धड़ा हमेशा से सत्तारूढ़ पार्टी का समर्थन करता आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priest Campaigning, BJP, Attack On Priest, Priest Campaigning For BJP, Gujarat Polls, Gujarat Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com