गुजरात में एक मामले में आरोपी ने नोटबंदी से पहले जब्त किए गए पुराने नोट पुलिस द्वारा वापस करने के खिलाफ याचिका दायर की है.
- कल्पेश पटेल को नोटबंदी से पहले अपहरण के आरोपों में गिरफ्तार किया था
- पुलिस ने आरोपी के पास से दो लाख पांच हजार रुपये जब्त किए थे
- केंद्रीय वित्त मंत्रालय और बनासकांठा के जिला न्यायालय को भी नोटिस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:
गुजरात में अपहरण के मामले में आरोपी से पुराने नोट जब्त किए गए थे. अब पुलिस उसे पुराने नोट ही लौटा रही है जबकि इस बीच वे नोट प्रचलन से बाहर हो चुके हैं. आरोपी ने इस पर गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की है जिस पर कोर्ट ने आरबीआई को नोटिस जारी कर दिया है.
गुजरात उच्च न्यायालय ने अपहरण के एक मामले के आरोपी की याचिका पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है. वह नोटबंदी से पहले पुलिस द्वारा जब्त दो लाख पांच हजार रुपये के नए नोट चाहता है. न्यायमूर्ति एजे देसाई ने मंगलवार को आरबीआई, केंद्रीय वित्त मंत्रालय और बनासकांठा के जिला और सत्र न्यायालय को नोटिस जारी किया.
वीडियो - सरकार उनकी संपत्ति नहीं छीन सकती...
इससे पहले निचली अदालत के आदेश पर पुलिस ने नोट बदलने के लिए रिजर्व बैंक से संपर्क किया लेकिन केंद्रीय बैंक ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.
याचिकाकर्ता कल्पेश पटेल को नोटबंदी से पहले अपहरण के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से यह धनराशि जब्त की गई थी.
(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं