भावनगर में जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी
- रो-रो फेरी अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट : पीएम मोदी
- 'गुजरात के विकास की दिशा में यह बड़ा कदम'
- 'पर्यावरण के नाम पर रो रो फेरी सर्विस में अड़ंगा डाला गया था'
भावनगर:
गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले पीएम मोदी एक बार फिर अपने गृहराज्य के दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज के दौरे में सबसे पहले भावनगर पहुंचे. पीएम मोदी ने भावनगर जिले में घोघा और भरूच में दाहेज के बीच 615 करोड़ रुपये की 'रोल ऑन, रोल ऑफ (रो-रो)' नौका सेवा के पहले चरण का शुभारंभ किया. पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नए संकल्प के साथ नए भारत, नए गुजरात की दिशा में अनमोल उपहार घोघा की धरती से पूरे हिन्दुस्तान को मिल रहा है. यह भारत ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है.
यह भी पढ़ें : PM मोदी बोले- जो देश अपने इतिहास और विरासत पर गर्व नहीं करता, वह आगे नहीं बढ़ सकता
सड़क मार्ग से दोनों शहरों के बीच की दूरी 310 किलोमीटर है और इस नौका सेवा से यह दूरी घट कर 30 किलोमीटर रह जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि जिस सामान को सड़क के रास्ते ले जाने में डेढ़ रुपये का खर्च होता है, उसी सामान को जल मार्ग से ले जाने में 20-25 पैसे का खर्च आता है. सोचिए देश का कितना पेट्रोल-डीजल बचने जा रहा है, समय बचने जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण के नाम पर रो रो फेरी सर्विस में अड़ंगा डाला गया था. उन्होंने कहा कि फेरी सर्विस को आने वाले समय में मुंबई तक ले जाएंगे.
VIDEO : पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस को विकास से है नफरत
उन्होंने कहा कि रो रो फेरी सेवा 100 ट्रक अपने साथ लेकर जा सकेगा. अब सौराष्ट्र से दक्षिण गुजरात तक लोग समंदर के रास्ते जा सकेंगे. भानगर के बाद पीएम का वड़ोदरा जाने का कार्यक्रम है. वहां भी वे कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Narendra Modi, Gujarat Assembly Polls 2017