विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

नितिन पटेल 10 विधायकों के साथ बीजेपी छोड़ने को तैयार हों, तो मैं कांग्रेस से बात करने के लिए तैयार हूं : हार्दिक पटेल

हार्दिक ने कहा कि अगर नितिन पटेल 10 विधायकों के साथ बीजेपी छोड़ने के लिए तैयार हैं तो वो कांग्रेस से उनके लिए बात कर सकते हैं. हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर बीजेपी उनकी इज्जत नहीं करती है तो उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ देना चाहिए. 

नितिन पटेल 10 विधायकों के साथ बीजेपी छोड़ने को तैयार हों, तो मैं कांग्रेस से बात करने के लिए तैयार हूं : हार्दिक पटेल
हार्दिक पटेल ( फाइल फोटो )
  • हार्दिक पटेल की ओर से ऑफर
  • कांग्रेस से बात करने को तैयार हैं हार्दिक
  • गुजरात में नितिन पटेल की नाराजगी की चर्चा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद: गुजरात में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की नाराजगी खबरों के बीच हार्दिक पटेल ने उनकी कांग्रेस से बातचीत का न्यौता दे डाला है. हार्दिक ने कहा कि अगर नितिन पटेल 10 विधायकों के साथ बीजेपी छोड़ने के लिए तैयार हैं तो वो कांग्रेस से उनके लिए बात कर सकते हैं. हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर बीजेपी उनकी इज्जत नहीं करती है तो उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ देना चाहिए. 

विजय रुपाणी कैबिनेट: 6 पाटीदार, 6 OBC, 2 राजपूत, 3 आदिवासी, एक दलित, एक ब्राह्मण और एक जैन शामिल

सूत्रों का कहना है कि गुजरात में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मंत्रालयों के बंटवारे से खुश नहीं है. वह वित्त मंत्रालय न मिलने से नाराज हैं. गुरुवार को हुई कैबिनेट की पहली बैठक में भी आने से मना कर दिया था. बाद में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी उनको मनाने के लिए घर गए. फिर भी शाम को 5 बजे शुरू होने वाली बैठक में रात 9 बजे पहुंचे थे. 

वीडियो : विजय रुपाणी सहित इन नेताओं ने ली थी शपथ

हालांकि अभी तक नितिन पटेल और गुजरात में बीजेपी के किसी भी नेता की ओर से इस मामले में बयान नहीं दिया गया है लेकिन सरकार बनने के कुछ दिन के अंदर ऐसी खबरें आने से अटकलों का बाजा गर्म है. सूत्रों की मानें तो नितिन पटेल ने ये भी कहा है कि वह आत्मसम्मान में ठेस पहुंचाए जाने की बात पर इस्तीफा भी दे सकते हैं. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com