- गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता पर पकड़ अब भी बेहद मजबूत बनी हुई है
- कुटियाना नगरपालिका वार्ड नंबर छह में समाजवादी पार्टी की रभीबेन कानाभाई रायगा ने भाजपा को करारी हार दी है
- खेड़ा जिले की काठलाल नगरपालिका वार्ड नंबर चार में भी समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल कर अपनी ताकत दिखाई है
Gujarat Nikay Chunav Result 2026: गुजरात को भारतीय जनता पार्टी का अभेद्य किला माना जाता है. 2026 के स्थानीय निकाय चुनावों के अब तक के रुझान और परिणाम भी काफी हद तक इसी बात पर मुहर लगा रहे हैं कि राज्य की सत्ता पर भाजपा की पकड़ बेहद मजबूत है. हालांकि, इन नतीजों के बीच एक दिलचस्प तस्वीर उभरकर सामने आई है. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने भाजपा के इस गढ़ में न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, बल्कि कुछ प्रमुख सीटों पर जीत हासिल कर चौंका भी दिया है.
कुटियाना में चला कंधल जडेजा का जादू, सपा की जीत
पोरबंदर जिले की कुटियाना नगरपालिका में एक बार फिर वही हुआ जिसकी उम्मीद की जा रही थी. विधायक कंधल जडेजा की इस 'प्रतिष्ठा की लड़ाई' में विपक्षी दलों को करारी शिकस्त मिली है. कुटियाना नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 के नतीजों में समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरीं रभीबेन कानाभाई रायगा ने जबरदस्त जीत हासिल की है.
काठलाल के वार्ड नंबर 4 में सपा उम्मीदवार की जीत ने साबित कर दिया है कि इस इलाके में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.
ये भी पढ़ें: राज्यसभा में BJP ऐतिहासिक नंबर पर पहुंची, अपने बूते बहुमत से बस जरा दूर
भुज में AIMIM की दस्तक
दूसरी ओर, कच्छ के भुज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. भुज नगर पालिका के चुनाव में पहली बार AIMIM का खाता खुला है और उसके तीन उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है. भाजपा के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में 'पतंग' का उड़ना यह संकेत देता है कि अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मतदाताओं ने पारंपरिक दलों के बजाय नए विकल्पों को चुनना शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें: Gujarat Election 2026 Result LIVE: गुजरात में बीजेपी की सुनामी, सभी 15 नगर निगमों पर बनाई भारी बढ़त, कांग्रेस को पछाड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं