Mehsana BJP Peon Rameshbhai Bhil Wins Ward 13 Success Story: गुजरात निकाय चुनाव 2026 में जीत की एक मजेदार कहानी सामने आई है. मेहसाणा में चपरासी रमेशभाई भील नगर निगम के वार्ड- 13 से जीत दर्ज कर पार्षद बने हैं.
ये वही रमेशभाई हैं जो भाजपा के कमलम कार्यालय में चपरासी थे और 28 साल से सबको चाय पिलाते आ रहे थे. गुजरात निकाय चुनाव 2026 में भाजपा ने रमेशभाई पर भरोसा जताते हुए उन्हें वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी बनाया था. वे इस भरोसे पर खरे उतरे और जीत दर्ज की. जीत के बाद रमेशभाई ने विक्ट्री साइन दिखाकर अपने समर्थकों सभी का शुक्रिया किया.
सूरत में बीजेपी की 27 सीटों पर जीत, VRS लेकर चुनाव लड़ने वाले IPS हारे
28 साल से चपरासी का काम कर रहे थे
मां दिव्यांग-पिता किसान, बेटी बनी टॉपर, ताना मारने वाले भी कर रहे गर्व; खिला रहे मिठाई
पार्टी ने सवा का अवसर दिया
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भील ने कहा था- "मैंने 28 वर्षों तक पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सेवा की है. पार्टी ने मुझे अपने वार्ड के लोगों की सेवा करने का अवसर दिया है, मैं इस नई जिम्मेदारी को भी उतनी ही ईमानदारी से निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं'.
गुजरात निकाय चुनाव : भाजपा के गढ़ में दौड़ी अखिलेश की 'साइकिल', ओवैसी ने भी उड़ाई 'पतंग'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं