विज्ञापन

11वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की तैयारी, अमेरिका पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, ग्लोबल पार्टनरशिप के लिए नए अवसर की तलाश

अमेरिका में सीएम भूपेंद्र पटेल ने अलग-अवग क्षेत्रों के नामी लोगों से बातचीत की. इस दौरान गूगल के साथ एआई और फ्यूचर स्किल्स पर चर्चा की गई. वहीं परप्लेक्सिटी एआई के साथ डीप-टेक और डेटा सेंटर अपॉर्चुनिटीज पर भी चर्चा की गई.

11वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की तैयारी, अमेरिका पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, ग्लोबल पार्टनरशिप के लिए नए अवसर की तलाश
सीएम भूपेंद्र पटेल अमेरिका और कनाडा के दौरे पर.

गुजरात में 2027 में होने वाले 11वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है.  इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं. दरअसल वहां पर गुजरात का पहला इंटरनेशनल रोड शो आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान गुजरात की ग्रोथ थ्योरी को वैश्विक मंच पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, इमर्जिंग टेन्कोलॉजी पायनियर्स और बाइब्रेंट इंडियन डायस्पोरा के साथ संवाद के जरिए पेश किया जा रहा है.

ग्लोबल पार्टनरशिप के लिए नए अवसर की तलाश

अमेरिका दौरे पर पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल गुजरात की इस विकास यात्रा को वैश्विक मंच पर पेश कर रहे हैं. इसके जरिए उनकी कोशिश राज्य के ग्लोबल पार्टनरशिप के लिए नए अवसर तलाशने की भी है. उन्होंने सेंट फ्रांसिस्को में बाइब्रेंट गुजराती डायस्पोरा के साथ संवाद के दौरा सिलीक़न वैली में रह रहे गुजरातियों के सेमीकंडक्टर, एआई, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में उनके योगदान को रेखंकित किया. इस दौरान उन्होंने ग्लोबल गुजराती टैलेंट और गुजरात में मौजूद कंपनियों के बीच मजबूत ब्रिज बनाने की जरूरत पर जोर दिया.

ग्लोबल गुजरातियों के साथ बातचीत

सीएम पटेल ने कहा कि गुजरात की विकास यात्रा में विदेश में रहने वाले गुजरातियों की विशेषज्ञता, अनुभव और नेटवर्क का फायदा अहम भूमिका निभा सकता है.उन्होंने कहा कि इसके लिए नॉलेज शेयरिंग, मेंटरशिप और टेक्नोलॉजी कोलैबोरेशन के जरिए गुजरात और सिलीकॉन वैली के बीच के कनेक्ट को और मजबूत किया जाएगा.

एआई और फ्यूचर स्किल्स पर चर्चा

अमेरिका में सीएम भूपेंद्र पटेल ने अलग-अवग क्षेत्रों के नामी लोगों से बातचीत की. इस दौरान गूगल के साथ एआई और फ्यूचर स्किल्स पर चर्चा की गई. वहीं परप्लेक्सिटी एआई के साथ डीप-टेक और डेटा सेंटर अपॉर्चुनिटीज पर भी चर्चा की गई. वहीं राज्य में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने और उन्हें पूरा करने के लिए वर्ल्ड बैंक के साथ रणनीतिक सहयोग और साझेदारी के मौकों पर चर्चा की गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, CM Bhupendra Patel, Vibrant Gujarat Global Summit, Gujarat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com