- भाजपा विधायक द्वारा एक महिला से मारपीट
- वीडियो आया सामने
- सोशल मीडिया पर वायरल
गुजरात के अहमदाबाद में भाजपा विधायक द्वारा एक महिला से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में महिला की चीख साफ सुनाई दे रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो चुका है. इस वीडियो क्लिप में महिला पर हमला करने वाले बीजेपी विधायक बलराम थवानी हैं. इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में भाजपा विधायक उस महिला संग मारपीट कर रहे हैं, जो अहमदाबाद में नरोदा में पानी की आपूर्ति के विरोध में कथित तौर पर शामिल थी.
राजनीति के 'जय श्री राम' से ममता बनर्जी का गढ़ का फतेह करने की तैयारी में बीजेपी
एनसीपी की समर्थक नीतू तेजवानी ने हमला करने वाले खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. गवाहों के मुताबिक, उसके साथ पहले ही एक अन्य युवक हाथापाई कर रहा था, जब बलराम थवानी अपने ऑफिस से बाहर आए तो उन्होंने भी मारपीट करना शुरू कर दिया. यह घटना रविवार की है.
#WATCH BJP's Naroda MLA Balram Thawani kicks NCP leader (Kuber Nagar Ward) Nitu Tejwani when she went to his office to meet him over a local issue yesterday. Nitu Tejwani has registered a complaint against the MLA. #Gujarat pic.twitter.com/dNH2Fgo5Vw
— ANI (@ANI) June 3, 2019
पीड़िता ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ''मैं विधायक बलराम से इलाके में पानी की सही आपूर्ति नहीं मिल पाने की समस्या को लेकर मिलने गई थी. बिना कुछ कहे, वह (बलराम) आओ और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी. जब मेरे पति ने यह देखा तो उन्होंने आकर मुझे बचाया. जल्द ही बलराम के कुछ समर्थक अंदर से आए और मेरे पति को डंडे से मारना शुरू कर दिया. जो महिलाएं मेरे साथ विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं, उन्हें भी बलराम और उनके समर्थकों द्वारा बुरी तरह पीटा जाने लगा.''
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: अजित डोभाल को मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा, NSA बने रहेंगे
रिपोर्टस् के मुताबिक बलराम थवानी ने इस मामले में कहा कि उन्होंने अपने बचाव में मारा. उनपर पहले कार्यालय में हमला किया गया था. एएनआई के अनुसार उन्होंने अब इस मसले में माफी मांग ली है. उन्होंने कहा, "मैं भावनाओं में बह गया था, मैं गलती स्वीकार करता हूं, यह जानबूझकर नहीं किया था. मैं पिछले 22 वर्षों से राजनीति में हूं, ऐसा कुछ पहले कभी नहीं हुआ है. मैं उससे माफी मांगूंगा." इस मामले में कांग्रेस ने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से माफी की मांग की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं