विज्ञापन

दूध पीती बच्ची थी, अहमदाबाद में बैटर ने कैसे ले ली 3 साल की बच्ची की जान? फॉरेंसिक टीम ने कब्र से निकाली लाश

Ahmedabad Food Poisoning: वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अब बच्चे के शव के परीक्षण से मिली वैज्ञानिक रिपोर्ट और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की खाद्य जांच रिपोर्ट ही आगे की कार्रवाई के लिए सबसे अहम सबूत होंगी.

दूध पीती बच्ची थी, अहमदाबाद में बैटर ने कैसे ले ली 3 साल की बच्ची की जान? फॉरेंसिक टीम ने कब्र से निकाली लाश
ahmedabad food poisoning
  • अहमदाबाद में कथित जहरीले बैटर से बने डोसा खाने से दो बहनों की मौत होने पर जांच तेज कर दी गई है
  • घटना में एक ढाई महीने की बच्ची राहा के शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला गया है
  • पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर डेयरी से जब्त नमूनों की जांच कराई है
अहमदाबाद:

अहमदाबाद में कथित बैटर से बने डोसा खाने से दो बहनों की मौत ने दुकान के मालिक को भी शक के घेरे में ला दिया है. परिवार में माता-पिता जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं तो उनकी संतानें अब इस दुनिया में नहीं हैं. इस मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली मौत राही नाम की उस छोटी बच्ची की है जिसे अभी ठोस पदार्थ दिया ही नहीं जा रहा था. सवाल है कि आखिर उस नन्हीं बच्ची ने कैसे इस बैटर का सेवन कर लिया. अब इस केस में अहम कार्रवाई के तहत ढाई महीने की बच्ची राहा के शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला गया है. टीम मौत की सही वजह का पता लगाना चाहती है. इसके साथ यह भी जांचना है कि क्या संदिग्ध बैटर से जुड़े किसी जहरीले तत्व की मौजूदगी बच्ची के शरीर में थी? 

मौत का कारण क्या,वजह पता करने में जुटी पुलिस

अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (एक्सीडेंटल डेथ) का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है. स्वास्थ्य विभाग फिलहाल डेयरी से जब्त किए गए कई नमूनों की जांच कर रहा है.वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अब बच्चे के शव के परीक्षण से मिली वैज्ञानिक रिपोर्ट और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की खाद्य जांच रिपोर्ट ही आगे की कार्रवाई के लिए सबसे अहम सबूत होंगी. इन लैब रिपोर्ट्स से यह साफ होने के बाद ही तय किया जाएगा कि मौत का कारण खाद्य दूषण था या कोई अन्य वजह.इन रिपोर्ट्स के आने के बाद ही इस मामले में कोई पक्की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

क्या था मामला? 

बीते हफ्ते एक परिवार घनश्याम डेयरी से खरीदे गए रेडी‑मेड बैटर से बने डोसे खाने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गया था. परिवार ने दो दिन तक लगातार उसी बैटर का बना डोसा खाया. इस घटना में तीन साल की बच्ची मिष्टी और उसकी दूसरी बहन की 5 अप्रैल को मौत हो गई, जबकि माता‑पिता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वे अस्पताल में भर्ती हैं.परिवार ने डेयरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि “रेडी‑टू‑यूज़” बैटर जहरीला था.वहीं, दुकान मालिकों ने किसी भी गलती से इनकार किया है और कहा है कि अन्य ग्राहकों की ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें-  अहमदाबाद: दो दिन से जिस बैटर का खा रहे थे डोसा, वही बना जहर! दो बहनों ने तोड़ा दम, माता-पिता भी क्रिटिकल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmedabad Food Poisoning Case, Ahmedabad News, Ahemdabad Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com