अहमदाबाद में कथित जहरीले बैटर से बने डोसा खाने से दो बहनों की मौत होने पर जांच तेज कर दी गई है घटना में एक ढाई महीने की बच्ची राहा के शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला गया है पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर डेयरी से जब्त नमूनों की जांच कराई है