मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की नामांकन रद्द मामले में दायक याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने करीब 1 घंटे चली बहस के बाद खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि उनकी याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. वहीं अहमदाबाद विमान हादसे का आज एक साल पूरा हो गया. पीड़ितों ने हादसे में जान गंवाने वाले अपनों को नम आंखों से याद किया. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से सीआईडी ने गुरुवार को करीब 6 घंटे तक फर्जी हस्ताक्षर मामले में पूछताछ की. दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 3 लोगों की मौत हो गई. अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध को लेकर ऐतिहासिक समझौता होने की उम्मीद ट्रंप ने जताई है. पढ़ें -देश दुनिया का हर अपडेट.
ये भी पढ़ें- परमाणु हथियार से होर्मुज तक, ट्रंप और ईरान के 'इस्लामाबाद समझौते' में क्या लिखा? मुहर का इंतजार
ये भी पढ़ें- फर्जी हस्ताक्षर केस: अभिषेक बनर्जी से देर रात तक 6 घंटे पूछताछ, CID के इन 4 सवालों पर तिलमिलाए
LIVE UPDATES...
ओम बिरला से करेंगे'असली TMC' को मान्यता देने की मांग-सांसद जगदीश बसुनिया
ममता बनर्जी के बागी सांसद जगदीश बसुनिया ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि वे सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर 'असली TMC' को मान्यता देने की मांग रखेंगे.
हमारा मामला RO और ECI के खिलाफ था- मीनाक्षी नटराजन
याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि मेरा कोई आरोप सर्वोच्च न्यायालय पर नहीं है. चुनाव आयोग के RO कॉम्प्रोमाइजड थे ये मैंने पहले दिन भी कहा. ECI के पास जब हमारे लोग गए तो उन्होंने 48 घंटे तक जवाब नहीं दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कम से कम हमारी बात सुनी. हमारा मामला RO और ECI के खिलाफ था.
#WATCH कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने कहा, "मेरा कोई आरोप सर्वोच्च न्यायालय पर नहीं है। चुनाव आयोग के RO कॉम्प्रोमाइजड थे ये मैंने पहले दिन भी कहा। ECI के पास जब हमारे लोग गए तो उन्होंने 48 घंटे तक जवाब नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कम से कम हमारी बात सुनी। चुनाव आयोग इस तरह से… https://t.co/QCEBbbaY6x pic.twitter.com/mAwmjDoHmk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2026
मीनाक्षी नटराजन मामला: RO के आदेश में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में एक आपराधिक मामले की जानकारी न देने की वजह से राज्यसभा के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करने वाले RO (रिटर्निंग ऑफिसर) के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया. जस्टिस पीके मिश्रा और एएस चंडुरकर की बेंच ने कहा कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है.
मीनाक्षी नटराजन की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा नामांकन रद्द मामले में दायक याचिका को करीब 1 घंटे तक चली बहस के बाद खारिज कर दिया.
गुरुग्राम में पकड़ा गया 93 चालानों वाला शख्स
गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसी बाइक को जब्त किया है जिस पर पूरे 93 ट्रैफिक चालान बकाया थे. इन चालानों का कुल जुर्माना 2 लाख 29 हजार रुपये तक पहुंच गया था. पुलिस ने जब बाइक सवार को रोका और कागजात मांगे, तो वह कुछ नहीं दिखा सका, जिसके बाद गाड़ी तुरंत जब्त कर ली गई.
स्टैंड-अप कॉमेडी विवाद: अभिव्यक्ति की आजादी असीमित नहीं- सीएम फडणवीस
प्रणित मोरे के शो में स्टैंड-अप कॉमेडी विवाद पर सीएम फडणवीस ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी असीमित नहीं, संविधान ने बोलने की आजादी दी है, लेकिन यह असीमित नहीं है.स्टैंड-अप कॉमेडी मुझे भी पसंद है, लेकिन यह मर्यादा के भीतर होनी चाहिए.कॉमेडी के नाम पर किसी के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाना गलत है.
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/l4YgXoTQT5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2026
मीनाक्षी नटराजन मामला: सिंघवी ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलें का किया विरोध
मीनाक्षी नटराजन के वकील सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के दलीलें रखने पर विरोध किया क्योंकि केंद्र सरकार इसमें पक्षकार नहीं हैं.
अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में FIR दर्ज
अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गुरुवार को कानपुर-प्रतापगढ़ में FIR दर्ज हुई. कानपुर में भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद यादव और प्रतापगढ़ में शीतला सुजान कवि नाम की आईडी पर मुकदमा दर्ज हुआ है.
लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी-सूत्र
लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा जांच की जा रही है-सूत्र
मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर पर कोर्ट में दलीलें
- सिंघवी- पुराने फैसले कहते हैं कि जिस आपराधिक केस में अदालत आरोप तय कर चुकी हो वो यहां लागू होंगे
- सुप्रीम कोर्ट - आपको समन जारी हुए हैं? इसका मतलब है कि अदालत पहली नजर में संतुष्ट है
- सिंघवी लेकिन अदालत ने संज्ञान नहीं लिया था, क्योंकि संज्ञान लेने के लिए आरोपी को सुनना होगा
- SC - क्या समन जारी हुआ तो इसका मतलब ये नहीं कि अदालत को लगता है कि पहली नजर में आपके खिलाफ केस है ?
कुछ ऐसा हुआ है जो शॉकिंग है-मीनाक्षी नटराजन के वकील
मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कुछ ऐसा हुआ है जो शॉकिंग है. पुराने फैसले कहते हैं कि जिस आपराधिक केस में अदालत आरोप तय कर चुकी हो वो यहां लागू होंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने नटराजन के वकील से पूछा सवाल
सुप्रीम कोर्ट के जज ने नटराजन के वकील सिंघवी से पूछा कि क्या समन जारी हुआ तो इसका मतलब ये नहीं कि अदालत को लगता है कि पहली नजर में आपके खिलाफ केस है. इस पर सिंघवी ने कहा कि निजी शिकायत पर नोटिस हुआ है. जिसमें संज्ञान नहीं लिया गया. RP एक्ट का कानून कहता है कि कम से कम आरोप तय होने चाहिए, लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.
मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मीनाक्षी नटराजन की नामांकन रद्द को लेकर दा.र याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. उनका पक्ष वकील अभिषेक मनु सिंघवी रख रहे हैं.
मेरे नामांकन फॉर्म में कोई कमी नहीं थी-मीनाक्षी नटराजन
मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि उनके नामांकन से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में है. राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़े फॉर्म 26 में कानूनी नोटिस का जिक्र करने का कोई विकल्प ही नहीं है. ऐसी कोई जानकारी छिपाई नहीं गई जो मांगी गई हो. मेरे नामांकन फॉर्म में कोई कमी नहीं थी.
हैदराबाद: जान बचाने वाले पुलिसकर्मी के लिए स्ममान की मांग
हैदराबाद के कोंडापुर में मंगलवार को भारी बारिश की वजह से हुए जलभराव में एक 22 साल की लड़की की कार फंस गई थी. जिसे पुलिसकर्मी ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बचाया था. लड़की ने अपनी जान बचाने वाले पुलिसकर्मी के लिए सम्मान की मांग की है.
लखनऊ: शराबी बेटे की मारपीट में मां की मौत
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में शराबी बेटे की माता-पिता से मारपीट के दौरान मां की मौत हो गई. शराब के नशे में बेटे ने माता-पिता से धक्का-मुक्की की, इसी दौरान मां गिरकर बेहोश हो गई थी. डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.
मीनाक्षी नटराजन की प्रेस कांफ्रेंस शुरू
कांग्रेस मुख्यालय में मीनाक्षी नटराजन की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है.

ममता आत्मचिंतन करें, क्या भूल हुईृ जिसकी सजा मिल रही-शाहनवाज हुसैन
बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ममता बनर्जी पर कहा कि वे पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गई हैं. जनता, कार्यकर्ता और सांसद उनके साथ नहीं हैं. विधायक पहले ही उनका साथ छोड़ चुके हैं. उनको आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनसे आखिर क्या भूल हुई, जिसकी सजा उन्हें मिल रही है.
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "ममता बनर्जी पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गई हैं। जनता उनके साथ नहीं है, कार्यकर्ता उनके साथ नहीं हैं और अब सांसद भी उनके साथ नहीं हैं। विधायक पहले ही उनका साथ छोड़ चुके हैं। ममता बनर्जी को आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनसे आखिर क्या भूल… pic.twitter.com/3xeOcrdELO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2026
दिल्ली के शकूरपुर में अश्विनी चोपड़ा चौक का उद्घाटन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर में अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक का उद्घाटन किया.
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर में अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/ly8G9Pnnxw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2026
आप नेता संजय सिंह के खिलाफ बिक्रम मजीठिया की याचिका SC से खारिज
आप नेता संजय सिंह के खिलाफ मानहानि मामले से जुड़ी अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी. मजीठिया ने ट्रायल कोर्ट में पेंडिंग केस में कुछ अतिरिक्त सबूत (अखबार, टीवी फुटेज और सह-आरोपियों के माफीनामे) रिकॉर्ड पर लाने की मांग की थी.
दिल्ली में पार्थ भौमिक के बंगले में चल रहा था TMC का दफ्तर
पार्थ भौमिक ने अपना बंगला खाली कर दिया है. पार्थ के नाम से अलॉट बंगले में TMC का दफ्तर चल रहा था. लेकिन पार्थ भौमिक के बागी खेमे में जाने के बाद इस दफ्तर पर संकट के बादल मंडरा रहे थे.
दिल्ली के TMC कार्यालय पर लगा ताला
टीएमसी में बगावत के बीच दिल्ली के TMC कार्यालय पर ताला लग गया है. वहां से ममता बनर्जी के समर्थन के पोस्टर भी हटा लिए गए हैं. ये दफ्तर 20 राजेंद्र प्रसाद रोड पर था, उसे अब खाली कर दिया गया है.
मीनाक्षी नटराजन मामला: सुप्रीम कोर्ट से देश के लिए नजीर बनने वाले फैसले की जरूरत-उमंग सिंघार
मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट जाने पर मध्य प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा किदेश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट को ऐसे फैसले की जरूरत है जो देश के लिए नजीर बने.
पेट्रोल पंपों से भारी मात्रा में इंडस्ट्रियल पेट्रोल-डीजल खरीद पर रोक
सरकार ने पेट्रोल पंपों से भारी मात्रा में इंडस्ट्रियल पेट्रोल-डीजल खरीदने पर रोक लगा दी है.सरकार ने कहा है कि वे अपनी ज़रूरत का ईंधन बल्क सेल प्वाइंट से खरीदें. ये पाबंदियां 90 दिनों तक लागू रहेंगी.
अभिषेक बनर्जी से CID ने 6 घंटे तक की पूछताछ
फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से कोलकाता में सीआईडी ने गुरुवार को करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई.
NEET के री एग्जाम का रिजल्ट कब आएगा?
3 मई 2026 को आयोजित हुआ नीट का पेपर लीक होने के बाद अब 21 जून 2026 को री-एग्जाम कराया जा रहा है. सबसे बड़ा सवाल स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स के सामने ये है कि एग्जाम में इतनी देरी हो रहा है तो रिजल्ट कब आएगा और काउंसलिंग में कितना समय लगेगा.
दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन
फेमस भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. जर्मनी के म्युनिख शहर में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद उनको दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.