विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

गुजरात में गांधी जयंती के दिन से चुनाव प्रचार शुरू करेगी आम आदमी पार्टी

दिल्ली विधानसभा के उपचुनाव में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी के मिशन विस्तार को गति देते हुए इसकी गुजरात से शुरुआत करने की तैयारी कर ली है.

गुजरात में गांधी जयंती के दिन से चुनाव प्रचार शुरू करेगी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात चुनाव की कमान सौंपी है. (फाइल फोटो)
  • इस साल के अंत में गुजरात में होना है विधानसभा चुनाव
  • 'आप' ने गोपाल राय को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी है
  • दो अक्तूबर को अहमदाबाद में रोड शो का होगा आयोजन
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के उपचुनाव में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी के मिशन विस्तार को गति देते हुए इसकी गुजरात से शुरुआत करने की तैयारी कर ली है. इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आप अगले महीने दो अक्टूबर को गांधी जयंती से प्रचार अभियान का आगाज करेगी.

यह भी पढ़ें : अब प्रधानमंत्री को उनके गृहराज्य में घेरेगी 'आम आदमी पार्टी', 'मिशन गुजरात' का 'ब्लू प्रिंट' किया तैयार

गोपाल राय को कमान
दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय को पार्टी ने गुजरात चुनाव की कमान सौंपी है. राय ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 'आप' के लिए मुफीद परिस्थितियों के मद्देनजर पार्टी ने प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में दो अक्टूबर को रोड शो आयोजित किया गया है. इसका नेतृत्व खुद गोपाल राय करेंगे.

यह भी पढ़ें : JDU का शरद गुट गुजरात में कांग्रेस से मिलकर देगा बीजेपी को चुनौती
​
VIDEO:आम आदमी पार्टी गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी
इस अभियान की रणनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले की ही तरह इस बार भी 'आप' के उम्मीदवारों की सूची अन्य दलों से पहले जारी कर दी जाएगी. इसके तहत राय ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में 'आप' के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना जताई. उन्होंने कहा कि पहली सूची में उन विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित होंगे, जिनमें पार्टी ने पिछले एक महीने में संगठनात्मक ढांचा खड़ा कर लिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Aadmi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com