विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2017

गुजरात में 26 तो हिमाचल में 27 दिसंबर को शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री

जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. शिमला में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया.

गुजरात में 26 तो हिमाचल में 27 दिसंबर को शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री
गुजरात के नए सीएम विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल
गुजरात में विजय रूपाणी को राज्‍य का अगला मुख्‍यमंत्री और नितिन पटेल को उप मुख्‍यमंत्री चुना गया है. केंद्रीय पर्यवेक्षक अरुण जेटली और सरोज पांडे की मौजूदगी में पार्टी विधायकों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. वहीं हिमाचल प्रदेश की कमान जयराम ठाकुर संभालेंगे. गुजरात में 26 दिसंबर को तो हिमाचल प्रदेश में 27 दिसंबर को नए सीएम का शपथग्रहण होगा. गुजरात में विजय रूपाणी के अलावा नितिन पटेल, पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया और वजूभाई वाला शामिल थे. और अंतत: रूपाणी के नाम पर मुहर लग गई. इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी की सीटें कम होने से रूपाणी की कुर्सी जा सकती है.

जानें हिमाचल के नए सीएम जयराम ठाकुर के सियासी सफर के बारे में 10 खास बातें

आनंदीबेन पटेल के मुख्यमंत्री के पद से हटने के बाद रूपाणी को 7 अगस्त 2016 को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था. रूपाणी का चयन 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है जोकि केवल 18 महीने दूर है. पार्टी किसी नए चेहरे को लाकर मौजूदा कार्य व विकास में अवरोध पैदा करने का जोखिम नहीं लेना चाहती. 

वीडियो : हिमाचल में बीजेपी को करनी पड़ी थी माथापच्ची

वहीं जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. शिमला में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया. 27 दिसंबर को शपथ लेंगे. बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद जयराम ठाकुर का नाम ही सबसे आगे चल रहा था. हालांकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नाम की भी चर्चाएं थीं, लेकिन जयराम ठाकुर बाजी मार ले गए. केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर की मौजूदगी में नए नेता का चुनाव हुआ. अपने नाम पर मुहर लगने के बाद 52 साल के जयराम ठाकुर ने कहा कि वो हिमाचल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat News, Himachal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com