विज्ञापन

FIFA को भारत में मिला ब्रॉडकास्टर, फैंस इस चैनल पर देख पाएंगे वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलिकास्ट

11 जून से Zee पर भारतीय फैंस देख सकेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप के मैच. ज़ी को मिला FIFA वर्ल्ड कप 2026 और 38 अन्य FIFA इवेंट्स का प्रसारण अधिकार.

FIFA को भारत में मिला ब्रॉडकास्टर, फैंस इस चैनल पर देख पाएंगे वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलिकास्ट
Unite8 Sports Will Broadcast FIFA World Cup 2026 matches in India

जी एंटरटेनमेंट ने सोमवार को ऐलान किया कि उसने FIFA वर्ल्ड कप 2026, फीफा महिला वर्ल्ड कप 2027 और फीफा वर्ल्ड कप 2030 समेत 39 फीफा इवेंट्स के मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं. इस डील के तहत ज़ी भारत में 2026 से 2034 तक फीफा टूर्नामेंट्स का प्रसारण करेगा. बता दें, 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. हालांकि, फीफा को ऊंची कीमतों के चलते भारत में ब्रॉडकास्टर नहीं मिल रहा था. टाइम जोन के चलते भारत में वर्ल्ड कप मैचों का लाइव प्रसारण रात में शुरू होगा, ऐसे में भारतीय ब्रॉडकास्टर्स इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे थे. मीजिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फीफा 2026 से 2030 वर्ल्ड कप के मैचों के प्रसारण अधिकार देने के बदले 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मांग कर रहा था.

जून 2026 से शुरू होगा वर्ल्ड कप कवरेज  

भारत में फीफा वर्ल्ड कप जी ग्रुप के नए चैनल Unite8 स्पोर्ट्स पर दिखाया जाएगा. जबकि Zee5 पर मैचों का लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. लाइव मैचों के साथ-साथ दर्शकों को पूरे टूर्नामेंट के दौरान हाइलाइट्स, विश्लेषण कार्यक्रम, खास फीचर्स और FIFA डॉक्यूमेंट्री कंटेंट भी देखने को मिलेगा.

फुटबॉल पर बड़ा दांव  

यह FIFA राइट्स डील ऐसे समय आई है जब Zee अपने Unite8 Sports नेटवर्क के लॉन्च के साथ स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है. ZEEL के CEO पुनीत गोयनका ने कहा,"हम दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक को भारतीय दर्शकों तक लाने के लिए उत्साहित हैं." "फुटबॉल सभी क्षेत्रों और वर्गों को जोड़ता है, और मीडिया राइट्स हासिल करने और डेडिकेटेड स्पोर्ट्स चैनल्स लॉन्च करने में हमारा निवेश इसकी लंबी अवधि की क्षमता में हमारे विश्वास को दर्शाता है." "हमारा फोकस उन प्रॉपर्टीज में निवेश करने पर है, जहां हमें मौजूदा प्रासंगिकता और भविष्य में ग्रोथ की संभावना दिखती है."

पिछले एक दशक में भारत में फुटबॉल की व्यूअरशिप में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह ग्लोबल टूर्नामेंट, यूरोपीय क्लब प्रतियोगिताएं और बढ़ता डिजिटल दर्शक वर्ग है. 

इस साल की शुरुआत में Zee ने Unite8 ब्रांड के तहत चार स्पोर्ट्स चैनल्स की घोषणा की थी:  

  • - Unite8 Sports 1 (हिंदी)  
  • - Unite8 Sports 1 HD (हिंदी)  
  • - Unite8 Sports 2 (अंग्रेजी)  
  • - Unite8 Sports 2 HD (अंग्रेजी)  

ये चैनल भारत में FIFA टूर्नामेंट्स का घर होंगे, जिसकी शुरुआत 2026 वर्ल्ड कप से होगी और अगले आठ सालों तक इंटरनेशनल फुटबॉल इवेंट्स का कैलेंडर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की कब करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू? IPL फाइनल के बाद BCCI ने दिए संकेत

यह भी पढ़ें: 'हमने खुद से एक सवाल पूछा था', RCB के दूसरी बार चैंपियन बनने पर विराट कोहली का पोस्ट वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com