विज्ञापन

सूर्या मर्डर केस: खोड़ा में असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने नोटिस चिपकाया; 15 दिन की मोहलत क्यों दी?

गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलने वाला है. प्रशासन ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है. जिसमें साफ कहा गया है कि मकान कब्जे की जमीन पर बना है. 15 दिन में जवाब नहीं देने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा.

सूर्या मर्डर केस: खोड़ा में असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने नोटिस चिपकाया; 15 दिन की मोहलत क्यों दी?
Surya Chauhan Murder Case: उप जिलाधिकारी ने सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर चस्पा किया नोटिस.

गाजियाबाद के नवनीत विहार में बकरीद के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस ने अब हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पा कराया है, जिसमें असद के मकान को अवैध बताया गया है. नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई के दौरान खुद उप जिलाधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन ने ढोल और लाउडस्पीकर के जरिए अनाउंसमेंट कर इसकी जानकारी पूरे इलाके को दी. 

दरअसल, गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद के दिन  28 मई को सूर्या चौहान की हत्या कर दी गई थी. सूर्या को असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू मार दिया था. इलाज के दौरान सूर्या की मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. 31 मई को पुलिस और फरार चल रहे मुख्य आरोपी असद के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें उसकी गोली लगने से मौत हो गई. अब प्रशासन असद के अवैध घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है, जिसकी मांग सूर्या के परिवार द्वारा लगातार की जा रही थी. 

'बाकियों का भी ऐसे ही हो एनकाउंटर', पुलिस मुठभेड़ में असद की मौत के बाद क्या बोलीं सूर्या की मां

लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर बताया- मकान अवैध है 

1 मई को खोड़ा के नवनीत विहार में स्थित असद के घर पर प्रशासन की टीम पहुंची और मेन गेट पर नोटिस चस्पा किया. इस दौरान तहसीलदार और उप जिलाधिकारी समेत प्रशासन की टीम मौजूद रही. उप जिलाधिकारी ने खुद नोटिस चिपकाया, साथ ही ढोल बजवाकर और  लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर लोगों को बताया गया कि ये मकान अवैध कब्जे की जमीन पर बना है. घर मालिक को 15 दिन के भीतर अपना जवाब उप जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

गाजियाबाद मर्डर केस: सूर्या की हत्या के लिए आरोपी असद को उसके पिता ने ही उकसाया था

खुद कब्जा नहीं हटाया तो चलेगा बुलडोजर 

नोटिस में सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर, 15 दिन के भीतर खुद कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा. इसका पूरा खर्च भी आरोपी (मकान मालिक) से वसूला जाएगा. नोटिस चस्पा की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. ढोल और अनाउंसमेंट से इलाके में हलचल मच गई, मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. अधिकारियों ने कहा- जिले में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी आरोपी या अपराधी को सरकारी या सार्वजनिक जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा.  

खोड़ा मर्डर केसः सूर्या के कातिल असद का जहां हुआ एनकाउंटर, वहां से ग्राउंड रिपोर्ट

(अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट) 

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Crime, Up Crime, Surya Chauhan Murder, Surya Chauhan Murder Ghaziabad, Khoda News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com