विज्ञापन

मोहम्मद सिराज के करियर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का असर, इमोशनल पोस्ट वायरल

सिराज का यह सम्मान उन अनगिनत फैंस की भावनाओं को दर्शाता है जिन्होंने रोनाल्डो को आखिरी बार वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखा. भारतीय क्रिकेटर ने अक्सर पुर्तगाली दिग्गज के प्रति अपनी पसंद जाहिर की है और वे अक्सर रोनाल्डो के मशहूर "सिउ" सेलिब्रेशन के साथ अपने विकेट का जश्न मनाते हैं, जिसमें वे सुपरस्टार के मशहूर जंप और लैंडिंग की नकल करते हैं.

मोहम्मद सिराज के करियर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का असर, इमोशनल पोस्ट वायरल
Siraj pens emotional note after Portugal loss

Mohammed Siraj Ronaldo Post Viral: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने साफ कर दिया है कि उनका फीफा विश्व कप का सफर अब खत्म हो गया है। उन्होंने पुष्टि की कि स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल की हार के साथ उन्होंने अपना आखिरी विश्व कप खेल लिया है। अब वह सातवें विश्व कप में नहीं खेलेंगे. रोनाल्डो के वर्ल्ड कप से विदाई के बाद भारत के तेज गेंदबाज मोम्मद सिरजा ने रिएक्ट किया है. सिराज ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर रोनाल्डो का शुक्रिया किया है. 

रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन सिराज ने उनकी तारीफ की और कहा कि सिर्फ एक मैच से इस फुटबॉल सुपरस्टार की विरासत तय नहीं होगी. सिराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "आज चाहे जो भी हुआ हो, क्रिस्टियानो, आप हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहेंगे. एक मैच कभी भी आपकी महानता को तय नहीं कर सकता. दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए आपका शुक्रिया."

Latest and Breaking News on NDTV

सिराज के करियर पर रोनाल्डो का असर

सिराज के लिए उनकी दीवानगी सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित नहीं है. सिराज ने पहले भी बताया है कि कैसे इस फ़ुटबॉलर की सोच उन्हें अपने करियर के अहम पलों में प्रेरित करती है.  2025 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की रोमांचक 6-रन की जीत से पहले, सिराज ने बताया था कि उन्होंने रोनाल्डो की एक प्रेरणादायक तस्वीर को अपने फोन का वॉलपेपर बनाया हुआ था.  

उस तस्वीर पर "Believe" (विश्वास) शब्द लिखा था..एक ऐसा संदेश जिसने उन्हें मैच जिताने वाले पांच विकेट लेने के लिए प्रेरित किया. सिराज के लिए, रोनाल्डो हमेशा से दृढ़ संकल्प, जुनून और लड़ते रहने के विश्वास के प्रतीक रहे हैं, ये ऐसे गुण हैं जो खेल से कहीं आगे तक जाते हैं. 

ये भी पढ़ेंक्रिस्टियानो रोनाल्डो: रिकॉर्ड बुक्स पर राज, लेकिन नहीं जीत पाया कभी वर्ल्ड कप

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी करेंगे तूफानी आगाज!, युवराज सिंह के इस तूफानी रिकॉर्ड को पार करने पर होगी नजर

ये भी पढें-  दुर्लभ बीमारी से अफगानिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान का निधन, जानिए कितनी रेयर है यह बीमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Mohammed Siraj, Cristiano Ronaldo, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com