विज्ञापन

Argentina vs Egypt: लियोनेल मेसी 1 गोल करते ही रच देंगे इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के करीब

Lionel Messi upcoming record in FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में आज अर्जेंटीना और मिस्र के बीच मुकाबला है. वर्ल्ड कप में पहली बार दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैच खेल रही है. दोनों टीमों के बीच पिछली और एकमात्र भिड़ंत 2008 में काहिरा में हुए मैत्री मैच में हुई थी, जिसमें अर्जेंटीना ने 2-0 से जीत दर्ज की थी. उस मैच में मेसी चोट के कारण नहीं खेले थे.

Argentina vs Egypt: लियोनेल मेसी 1 गोल करते ही रच देंगे इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के करीब
Lionel Messi record, Argentina at the FIFA World Cup

FIFA World Cup, Argentina vs Egypt: फीफा वर्ल्ड कप में आज राउंड 16 का बड़ा मैच खेला जाने वाला है. डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की टीम सामना मिस्र के साथ आज होने वाला है. आजके मैच में सबकी नजर एक बार फिर महान दिग्गज लियोनेल मेसी पर होगी. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल की टीम स्पेन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है, जिससे फुटबॉल के फैन्स को तगड़ा झटका लगा है. अब फैन्स मेसी के लिए दुआ कर रहे हैं कि उनकी टीम मिस्र  के खिलाफ जीत हासिल करके क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना पाने में सफल रहे. 

Latest and Breaking News on NDTV

एक गोल करते ही मेसी रच देंगे इतिहास

मिस्र के खिलाफ मैच से पहले सुपरस्टार लियोनेल मेसी 2026 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में 7 गोल के साथ एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे) और किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) के साथ बराबरी पर हैं.  अगर वह मिस्र के खिलाफ कम से कम एक गोल करते हैं, तो मेसी अर्जेंटीना की नेशनल टीम के इतिहास में एक ही वर्ल्ड कप में 8 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे, उनसे पहले महान खिलाड़ी गुइलेर्मो स्टैबिले ने साल 1930 के वर्ल्ड कप में 8 गोल करने में सफलता हासिल की थी.  इसके अलावा, अगर मेसी मिस्र के खिलाफ एक गोल करते हैं, तो वह अपने पहले 5 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे.  इससे पहले जस्ट फोंटेन (फ्रांस, 1958), जाइरजिन्हो (ब्राज़ील, 1970), गर्ड मुलर (जर्मनी, 1970), रिवाल्डो (ब्राज़ील, 2002) और जेम्स रोड्रिगेज (कोलंबिया, 2014) यह कारनामा कर चुके हैं. 

लियोनेल मेसी Vs मोहम्मद सालाह, किसमें कितना है दम

आज अर्जेंटीना का मुकाबला अटलांटा में मिस्र से होगा, जिसमें 2026 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाने की होड़ होगी. यह मैच में दो सबसे महान खिलाड़ियों का आमना-सामना भी है. 39 साल के मेसी और 34 साल के सालाह, दोनों ही अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. मेसी पहले ही कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा, जबकि सालाह को अभी भी 2030 में खेलने की उम्मीद है.

Latest and Breaking News on NDTV

वर्ल्ड कप में उनकी कहानी बहुत अलग रही है.

मेसी वर्ल्ड कप विजेता हैं,  वह टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज़्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं, और इस वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल दागकर इतिहास रचने के करीब हैं. 

दूसरी ओर सालाह की कहानी अलग रही है. मिस्र के लिए अपने तीसरे वर्ल्ड कप में, वह पहली बार नॉकआउट राउंड में पहुंचे हैं और उनका देश पहली बार अंतिम 16 में पहुंचा है. सालाह के करियर के दौरान मिस्र 2017 और 2021 में अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के फाइनल में हारा, जबकि सालाह इमेज राइट्स, यात्रा की व्यवस्था और टीम के मैनेजमेंट जैसे मुद्दों पर मिस्र फ़ुटबॉल एसोसिएशन के साथ कई बार सार्वजनिक रूप से असहमत रहे हैं. 

हालांकि, अंतिम 32 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शूटआउट में मिली जीत में उनके 'पानेन्का पेनल्टी' ने उनके देश को इतिहास रचने में मदद की, और आज फैन्स को उम्मीद है कि मेसी और सलाह के बीच गोल करने की रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी. 

भारत में कब और कितने बजे से देख पाएंगे LIVE मैच 

भारत में अर्जेंटीना Vs मिस्र FIFA वर्ल्ड कप 2026 राउंड ऑफ़ 16 मैच टीवी पर Live कैसे देख सकते हैं?

अर्जेंटीना Vs मिस्र FIFA वर्ल्ड कप 2026 राउंड ऑफ़ 16 मैच भारत में Zee के नए Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क (Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2, और Unite8 Sports 2 HD) पर लाइव दिखाया जाएगा. 

 भारत में अर्जेंटीना Vs मिस्र FIFA वर्ल्ड कप 2026 राउंड ऑफ़ 16 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

अर्जेंटीना Vs  मिस्र FIFA वर्ल्ड कप 2026 राउंड ऑफ़ 16 मैच भारत में Zee5 ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा.

अर्जेंटीना Vs मिस्र FIFA वर्ल्ड कप 2026 राउंड ऑफ़ 16 मैच भारत में कितने बजे शुरू होगा?

अर्जेंटीना vs मिस्र FIFA वर्ल्ड कप 2026 राउंड ऑफ़ 16 मैच भारत में रात 9:30 बजे IST शुरू होगा. 

ये भी पढ़ेंक्रिस्टियानो रोनाल्डो: रिकॉर्ड बुक्स पर राज, लेकिन नहीं जीत पाया कभी वर्ल्ड कप

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी करेंगे तूफानी आगाज!, युवराज सिंह के इस तूफानी रिकॉर्ड को पार करने पर होगी नजर

ये भी पढें-  दुर्लभ बीमारी से अफगानिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान का निधन, जानिए कितनी रेयर है यह बीमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com