विज्ञापन

'कुछ-कुछ होता है...', PM मोदी ने इंडोनेशिया में बॉलीवुड के मशहूर गाने का क्यों किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं. जकार्ता में उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान वहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के असली दोस्त हैं. पीएम ने कहा कि इंडोनेशिया से जो प्रेम मिला है, उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है. मैं जहां-जहां गया, वहां भारतीयों के प्रति सम्मान और आत्मीयता साफ सुनाई दिया. उन्होंने ये भी कहा कि 'कुछ-कुछ होता है' गाना यहां बहुत फेमस है.

पीएम मोदी ने कहा, "आज कल दुनिया में फुटबॉल फीवर चल रहा है. यहां इंडोनेशिया में भी फुटबॉल की दीवानगी जबरदस्त है. आप सभी वो एनर्जी, वो जोश... यहां भी लेकर आए हैं, और दिखाई दे रहा है. और एक अजब संयोग बना है कि जब भी मैं इंडोनेशिया आया हूं, फीफा वर्ल्ड कप का तूफान छाया होता है. लेकिन इंडोनेशिया में रहने वाले आप सभी लोग मैन ऑफ द मैच हैं. आज का ये आयोजन भव्य भारत की जीती-जागती तस्वीर बने हैं."

प्रेसिडेंट प्रबोवो ने गर्व से कहा कि उनमें इंडियन DNA है. आपने उस एक वाक्य से लाखों इंडियन दिल जीत लिए. मैं कहना चाहता हूं कि DNA आपसी भरोसे, साझा इतिहास और साझा सभ्यता की विरासत पर बना है.

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा, "भारत और इंडोनेशिया के बीच सभ्यताओं का रिश्ता है. साम्राज्य बने और गिरे, और दुनिया की राजनीति बदली, लेकिन भारत और इंडोनेशिया के बीच यह हमेशा रहने वाला रिश्ता हमेशा बना रहा. यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है."

कुछ-कुछ होता है गाना यहां फेमस है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "यहां मैं जहां-जहां गया, जिस किसी से मिला, हर चेहरे पर भारत के प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मीयता साफ दिखाई दी. मैंने देखा कि यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है...' बहुत ही लोकप्रिय है.  आज मैंने प्रेसिडेंट प्रबोवो से इस पर कहा कि जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है. आज मुझे सुबह ही इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का भी सौभाग्य मिला. इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान... ये 140 करोड़ भारतीयों का यश है. ये पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत की घनिष्ठ मित्रता का एक और प्रतीक है."

पीएम मोदी बोले, "चाहे महानदी पर केले की छाल से बनी छोटी नावों को तैराने की परंपरा हो, वायांग कुलित के जरिए महाभारत का मंचन हो, या देवी श्री की पूजा हो, हर परंपरा भारत और इंडोनेशिया के बीच हमेशा रहने वाले सांस्कृतिक संबंध को दिखाती है.इस रिश्ते का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही समृद्ध भी है."

जकार्ता में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए जुटे.

जकार्ता में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए जुटे.
Photo Credit: Narendra modi/X

हम दोनों विकास के लिए अधीर हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "इंडोनेशिया हो या भारत... हम दोनों ही देश विकास के लिए अधीर हैं. हमारे पास न रूकने का मौका है, न थमने का. आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की ग्रोथ को ड्राइव करने में बड़ी भूमिका निभा रही है. जब दुनिया पर कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, तो भी भारत की अर्थव्यवस्था ठप्प नहीं पड़ी."

प्रधानमंत्री बोले, "जब वेस्ट एशिया का इतना बड़ा संकट चल रहा था, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था थमी नहीं. आपने पिछले 10-12 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था की उपलब्धियों के बारे में सुना होगा. आज, भारतीय अर्थव्यवस्था ग्लोबल ग्रोथ को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है."

कोविड में भी भारत की अर्थव्यवस्था थमीं नहीं: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, "जब दुनिया COVID-19 संकट से जूझ रही थी, तब भी भारतीय अर्थव्यवस्था रुकी नहीं. पश्चिम एशिया संकट के दौरान भी, भारतीय अर्थव्यवस्था धीमी नहीं हुई. भारत पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 7.7% की सालाना दर से बढ़ा. यह रफ्तार भारत के सुधारों का नतीजा है. हमने अच्छा काम किया और इसीलिए भारत बदल रहा है."

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया को बताएगा भारत कैसे कराएं चुनाव, दुनिया के लोकतंत्र के काम आ रहा है अनुभव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Indonesia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com