विज्ञापन

कौन हैं जोहान मंजाम्बी, 20 साल के युवा ने रचा इतिहास, 76 सालों में ऐसा करने वाले सबसे युवा स्विस खिलाड़ी

जोहान मंजाम्बी 20 साल के यह स्विट्जरलैंड टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं और 1950 के बाद से वर्ल्ड कप में देश के लिए सबसे युवा गोल स्कोरर बने हैं.

कौन हैं जोहान मंजाम्बी, 20 साल के युवा ने रचा इतिहास, 76 सालों में ऐसा करने वाले सबसे युवा स्विस खिलाड़ी
Johan Manzambi Youngest to Score two Goals for Switzerland

बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के मुकाबले में 72वें मिनट में बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर आए जोहान मंजाम्बी ने आते ही दिखाया कि क्यों उन पर स्विट्जरलैंड ने भरोसा जताया है. पहले हाफ में दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन दूसरे हाफ में मंजाम्बी ने मैच का पहला गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद उन्होंने 90वें में मैच का दूसरा गोल दागा. मंजाम्बी वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई स्विट्जरलैंड के स्क्वाड में सबसे युवा खिलाड़ी हैं और शुक्रवार को हुए मैच में गोल करने के बाद, वो 1950 के बाद से अपने देश के लिए वर्ल्ड कप में सबसे युवा गोल स्कोरर बन गए हैं.

कौन हैं जोहान मंजाम्बी

जोहान मंजाम्बी जर्मन टीम फ़्रीबर्ग के लिए खेलते हैं, जिसके लिए उन्होंने 2024 से 58 मैचों में नौ गोल किए हैं. वह बुंडेसलीगा लीग में पहले रैंक में आगे बढ़े. इसके बाद वह सेकेंड टीम और फिर अंडर-19 टीम के लिए खेले. पिछला सीजन उनके लिए शानदार रहा, जहां उन्होंने साल गोल किए और 6 गोल में अस्सिट किया.

14 अक्टूबर 2005 को जिनेवा में अंगोलन और कांगोली मूल के माता-पिता के घर जन्मे, मंजाम्बी SC फ्रीबर्ग के साथ बुंडेसलीगा मिडफील्डर हैं. मई 2026 में फ्रीबर्ग ने ब्रागा को यूरोपा लीग सेमीफाइनल में हराया था मंजाम्बी ने दूसरा गोल दागने के बाद उन्हें यूरोपा लीग यंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न चुना गया था.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराया. स्विट्जरलैंड टीम की इस जीत के नायक जोहान मंजाम्बी रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे.

लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों की डिफेंस ने जबरदस्त खेल दिखाया और पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका. स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल के बूते बोस्निया-हर्जेगोविना के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी.

हालांकि, दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने शानदार खेल दिखाया. मैच के 74वें मिनट में जोहान मंजाम्बी ने स्विट्जरलैंड की ओर से मैच का पहला गोल दागा। मैच में 0-1 से पिछड़ रही बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम को मुकाबले के 80वें मिनट में बड़ा झटका लगा. टीम के डिफेंडर तारिक मुहरेमोविच को फाउल करने के कारण रेफरी ने सीधा लाल कार्ड दिखाते हुए मैदान से बाहर का रास्ता दिखा गया, जिसके चलते टीम को 10 खिलाड़ियों संग खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा.

स्विट्जरलैंड के लिए मैच का दूसरा गोल 84वें मिनट में आया. रूबेन वर्गस ने अपने बेहतरीन शॉट से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया. मैच के अंतिम क्षणों में जोहान मंजाम्बी ने अपना दूसरा और स्विट्जरलैंड की ओर से तीसरा गोल करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना की वापसी करने की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

हालांकि, स्टॉपेज टाइम में बोस्निया-हर्जेगोविना की ओर से एरमि माहमिक ने गोल करते हुए अंतर को कम करने का प्रयास किया, मगर इसके तुरंत बाद ही स्विट्जरलैंड के कप्तान ग्रेनिट झाका ने एक और गोल दागते हुए स्विट्जरलैंड की एकतरफा जीत पर मुहर ला दी. पहला मैच ड्रॉ खेलने वाली स्विट्जरलैंड ने इस जीत के साथ ही नॉकआउट राउंड में पहुंचने की अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है. वहीं, अगले राउंड में पहुंचने के लिए बोस्निया-हर्जेगोविना को अब अपने अगले मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, Johan Manzambi, Switzerland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com