Cristiano Ronaldo Crying Video: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का दिल भी टूट गया. दरअसल, मोरक्को ने पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल मैच में हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया. पुर्तगाल का इस तरह से विश्व कप से बाहर होना क्रिस्टियानो रोनाल्डो बर्दास्त नहीं कर पाए और बीच मैदान पर रोने लगे. यही नहीं अपने बॉक्स में जाते समय भी रोनाल्डो के आंखों में आंसू थे. सोशल मीडिया पर फैन्स रोनाल्डो के भावुक होने पर रिएक्ट कर रहे हैं.
It hurts me to see Ronaldo like this man pic.twitter.com/MbRGnTcRO2
— WolfRMFC (@WolfRMFC) December 10, 2022
बता दें कि मोरक्को ने शनिवार को यहां पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अफ्रीका और अरब देशों की पहली टीम बना. यूसुफ एन नेसरी के हैडर से दागे गोल की बदौलत अंतिम लम्हों में 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद मोरक्को की टीम पुर्तगाल की टीम को मैच में हरा पाने में सफल रही.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
बता दें कि इस मैच में रोनाल्डो पुर्तगाल की टीम के शुरूआती इलेवन का हिस्सा नहीं थे. मैच के आखिरी पलो में रोनाल्डो को मैदान पर सब्स्टिट्यूट के तौर पर उतारा गया था लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी.
करियर में एक बार भी नहीं जीत पाए विश्व कप का खिताब
क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर रहे लेकिन अपने करियर में उन्हें एक बार फिर खिताब जीतने का मौका नहीं मिला. रोनाल्डो का यह पांचवां विश्व कप है. 38 साल के रोनाल्डो के लिए शायग यह आखिरी विश्व कप भी साबित हो सकता है.
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं