FIFA World Cup 2026, Bellingham ‘slaps' Argentina substitute: लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल करने में मदद की जिससे अर्जेन्टीना ने बुधवार को यहां फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की. लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश करने वाला गत चैंपियन अर्जेन्टीना रविवार को फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा. इस मैच में एक ऐसा भी पल आया जिसने फैन्स को चौंका कर रख दिया. हुआ ये कि मैच में इंग्लैंड की हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी जमकर जश्न मना रहे थे.

यह घटना रेफरी के फुल-टाइम की सीटी बजाने के ठीक बाद हुई। पिच पर अकेले खड़े होकर मैच के नतीजे के बारे में सोच रहे बेलिंगहम को सबसे पहले अर्जेंटीना के एक खिलाड़ी ने सांत्वना दी. बाद में, बार्को अपने साथियों के साथ जश्न मनाने और गले मिलने के लिए उनके पास गए. इसी दौरान, बार्को ने बेलिंगहम से कुछ कहा. इस वर्ल्ड कप में 6 गोल करने वाले इंग्लैंड के मिडफील्डर को यह बात बुरी लगी और उन्होंने बार्को के सिर पर मारा. जवाब में अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने उन्हें पीछे धकेल दिया. दूसरे खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और मामला और बिगड़ने से पहले ही शांत करा दिया.
🚨 Jude Bellingham attacks Colo Barco for no reason. pic.twitter.com/hHRedke0kc
— All About Argentina 🛎🇦🇷 (@AlbicelesteTalk) July 15, 2026
Bellingham tried act tough and slapped Barco and then ended up crying pic.twitter.com/opMqaQwyYi
— has Real Madrid robbed a club ? (@Has_RMrbdaclub) July 16, 2026
मैच के बाद, बेलिंगहम ने माना कि यह उनके, इंग्लैंड की बाकी टीम और उनके फैंस के लिए बहुत दुखद दिन है. ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड फाइनल में पहुँचने ही वाला है, लेकिन मैच के आखिर में हुए उलटफेर ने खेल का रुख ही बदल दिया. मैच के बाद रियल मैड्रिड के मिडफील्डर ने मीडिया से कहा, "यह हमारे लिए बहुत दुखद दिन है। हमने अच्छा खेला, आखिर तक संघर्ष किया, लेकिन यह काफी नहीं था."
मैच के बाद बेलिंगहम ने माना कि यह उनके, इंग्लैंड की बाकी टीम और उनके फैन्स के लिए बहुत दुखद दिन है. ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड फाइनल में पहुंचने ही वाला है, लेकिन मैच के आखिर में हुए बदलावों ने खेल का रुख ही पलट दिया.
रियल मैड्रिड के मिडफील्डर ने मैच के बाद मीडिया से कहा, "यह हमारे लिए बहुत दुखद दिन है, हमने अच्छा खेला, आखिर तक संघर्ष किया, लेकिन यह काफी नहीं था."
ये भी पढ़ें- Messi sets up third World Cup final: जादूगर, चमत्कार...7 मिनट का पूरा खेल, मेसी का करिश्मा पूरी दुनिया ने देखा
ये भी पढ़ें- क्या इंग्लैंड के साथ नाइंसाफी हुई? रेफरी के फैसलों से नाराज फैंस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं