विज्ञापन

वाराणसी GST डिप्टी कमिश्नर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सिविल ड्रेस में 4 महिला दारोगा ने बीच सड़क पकड़ा, VIDEO

यूपी एंटी करप्शन टीम ने वाराणसी में एक महिला अधिकारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अधिकारी को गिरफ्तार करने का वीडियो भी सामने आया, जिसमें 4 महिला दारोगा सिविल ड्रेस में आरोपी अधिकारी को काबू में करने की मशक्कत करती दिख रही हैं.

वाराणसी GST डिप्टी कमिश्नर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सिविल ड्रेस में 4 महिला दारोगा ने बीच सड़क पकड़ा, VIDEO
घूसखोरी के केस में गिरफ्तार महिला अधिकारी और उसे पकड़ती महिला दारोगा.
NDTV
  • यूपी एंटी करप्शन टीम ने जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
  • घूसखोरी के केस में गिरफ्तार जीएसटी अधिकारी की पहचान अंबिका सिंह के रूप में हुई है. वो वाराणसी में तैनात है.
  • महिला अधिकारी को गिरफ्तार करने का वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है.
वाराणसी:

UP Anti Corruption Team Action: वाराणसी से रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां यूपी एंटी करप्शन टीम ने जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. घूसखोरी के केस में गिरफ्तार जीएसटी अधिकारी की पहचान अंबिका सिंह के रूप में हुई है. वो वाराणसी में जीएसटी विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात है. अंबिका पर आरोप है कि एक अधिकारी से GST रिटर्न और कंपनी की फाइल निपटारे के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. इसकी शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन विभाग ने जाल बिछाकर कार्रवाई की.

महिला अधिकारी को गिरफ्तार करने का वीडियो वायरल

एंटी करप्शन की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास हुई. महिला अधिकारी को गिरफ्तार करने का वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चार महिला दारोगा सिविल ड्रेस में घूसखोर अधिकारी को काबू करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं. 

आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. अब उनके खिलाफ आगे की जांच शुरू होगी. जरूरत पड़ने पर महिला अधिकारी की संपत्ति की जांच भी हो सकती है. 

ट्रैप होने की भनक मिलते भागने लगी थी अधिकारी

एंटी करप्शन विभाग की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया. बताया गया कि जैसे ही महिला अधिकारी को ट्रैप होने की भनक लगी, वो मौके से भागने लगी. जिसके बाद सिविल ड्रेस में वहीं मौजूद 4 महिला दारोगा ने उसे खदेड़ कर पकड़ा. पुलिस अधिकारियों की पकड़ में आने के बाद भी आरोपी घूसखोर अधिकारी बचकर निकलने की कोशिश करती नजर आई. 

यह भी पढ़ें - मेरठ कैंट बोर्ड का नामित सदस्य 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi, Varanasi News, Anti Corruption Action, Bribe Case, GST Officer Bribe Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com