विज्ञापन

Spain v Argentina: अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मैच में लामिन यमाल खेल पाएंगे या नहीं ? स्पेन के कोच ने फिटनेस पर तोड़ी चुप्पी

Lamine Yamal : सेमीफ़ाइनल में फ़्रांस के खिलाफ स्पेन की 2-0 से जीत के बाद 19 साल के लामिन यमल को लंगड़ाते हुए देखा गया और वे गुरुवार को अपनी टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो पाए थे.

Spain v Argentina: अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मैच में लामिन यमाल खेल पाएंगे या नहीं ? स्पेन के कोच ने फिटनेस पर तोड़ी चुप्पी
Spain v Argentina | Lamine Yamal injury update | World ...

Lamine Yamal injury update: 19 साल के स्पेन के फॉरवर्ड खिलाड़ी लामिन यमाल के फिटनेस को लेकर नया अपडेट सामने आया है. दरअसल, फॉरवर्ड लामिन यमाल फिटनेस से जुड़ी चिंताओं से उबर चुके हैं और अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मैच के लिए  उपलब्ध रहेंगे. हेड कोच लुइस डे ला फ़ुएंटे ने यह जानकारी दी. सेमीफ़ाइनल में फ्रांस पर स्पेन की 2-0 से जीत के बाद 19 साल के यमाल को लंगड़ाते हुए देखा गया था और वे गुरुवार को अपनी टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो पाए थे. शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डे ला फ़ुएंटे ने कहा, "उन्हें जोरदार चोट लगी थी, जो काफी दर्दनाक थी. एहतियात के तौर पर हमने उन्हें थोड़ा आराम देने का फैसला किया था.  आज ट्रेनिंग के दौरान वे ठीक थे, उन्होंने अपने साथियों के साथ हिस्सा लिया. वे ठीक हैं और पूरी तरह फ़िट हैं. "

मेसी और यमाल पर रहेगी नजर

अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन युवा टैलेंट में से एक, यमाल का असर टूर्नामेंट के दौरान लगातार बढ़ा है. हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कुछ समय बाहर रहने के बाद यह बार्सिलोना स्टार टूर्नामेंट में लौटा है और भले ही वह अभी अपनी पूरी लय में न हो, लेकिन ऐसे संकेत हैं कि वह सही समय पर अपने बेहतरीन फॉर्म में आ सकता है. यमाल की तेजी और मूवमेंट की वजह से ही पेनल्टी मिली, जिससे स्पेन को फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में बढ़त मिली और वह पूरे मैच के दौरान बहुत तेज और फुर्तीले नजर आए थे. 

दूसरी ओर अर्जेंटीना के मेसी पर  सबकी नजर रहेगी. अगर स्पेन मेसी के असर को कम कर पाता है, तो इससे स्पेन के लिए अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की राह आसान हो सकती है. लापोर्टे उन खिलाड़ियों में शामिल होंगे जिन पर यह बड़ी जिम्मेदारी होगी.  मेसी शानदार फ़ॉर्म में है और इस वर्ल्ड कप में अबतक 8 गोल कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: लामिन यमाल ही नहीं, मेसी के साथ बचपन में दिखे ये 3 स्पेनिश स्टार, अब World Cup Final में देंगे टक्कर

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com