विज्ञापन

नोरा फतेही बनीं कनाडा के लिए लेडी लक, अमेरका-कनाडा ने रचा इतिहास

टोरंटो स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड एक्टर-डांसर नोरा फतेही ने भी जलवा बिखेरा.अपने तीसरे वर्ल्ड कप के 7वें मैच में कनाडा को पहले हाफ़ में वर्ल्ड रैंकिंग में 64वें नंबर की बोस्निया-हर्ज़ेगोविना टीम ने 21वें मिनट में झटका दिया और 1-0 की बढ़त बना ली.

नोरा फतेही बनीं कनाडा के लिए लेडी लक, अमेरका-कनाडा ने रचा इतिहास
नोरा फतेही का जलवा

Nora Fatehi in FIFA World Cup 2026: अब तक के सबसे बड़े तीन देशों में हो रहे वर्ल्ड कप के तीन उद्घाटन समारोह हुए. पहले दिन मैक्सिको में कोंबिया की पॉपस्टार शकीरा ने ‘डाइ-डाइ' (come on, Lets go!) गाकर जलवा बिखेरा. तो दूसरे दिन कनाडा में बॉलीवुड स्टार सिंगर-डांसर नोरा फतेही और अमेरिका में कैटी पैरी ने दुनिया भर के फ़ुटबॉल फ़ैन्स को सम्मोहित कर दिया.

नोरा फतेही का जलवा और प्वाइंट के लिए मुक्का

अपना सिर्फ़ तीसरा वर्ल्ड कप खेल रही कनाडा (1986, 2022 और 2026) ने बोस्निया- हर्ज़ेगोविना (Bosnia Herzegovina) के खिलाफ़ मैच ड्रॉ कर वर्ल्ड कप में पहली बार अंक हासिल किया. लेकिन उसके एक फॉरवर्ड खिलाड़ी को मुक्का भी खाना पड़ा. वर्ल्ड रैंकिंग में 30वें नंबर की मेजबान कनाडा के पहले मैच से पहले कनाडा के टोरंटो स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड एक्टर-डांसर नोरा फतेही ने भी जलवा बिखेरा.अपने तीसरे वर्ल्ड कप के 7वें मैच में कनाडा को पहले हाफ़ में वर्ल्ड रैंकिंग में 64वें नंबर की बोस्निया-हर्ज़ेगोविना टीम ने 21वें मिनट में झटका दिया और 1-0 की बढ़त बना ली.

दूसरे हाफ के चौथे मिनट में बोस्निया के गोलकीपर निकोला वासिल ने 49वें मिनट में गोल बचाते हुए कनाडा के स्ट्राइकर टानि को मुक्का जड़ दिया लेकिन रेड कार्ड से बच गए.   के लिए स्ट्राइकर साइल लैरिन ने 78वें मिनट में गोल कर मैच को ड्रॉ कर दिया. पहले दो वर्ल्ड कप के 6 मैचों में हार के बाद पहले ड्रॉ मैच से कनाडा ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहला अंक हासिल कर लिया.

अमेरिका ने रौंदा अमेरिका में ग्रुप-D के मैच से पहले पॉप सिंगर कैटी पेरी ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के तीसरे ओपनिंग सेरेमनी में रंग जमाया. फ़ीफ़ा रैंकिंग में 15वें नंबर की अमेरिकी टीम 42वें नंबर की पराग्वे टीम के ख़िलाफ़ 90 मिनट तक 3-1 की बढ़त बना ली. और मैच के एक्स्ट्रा टाइम में बोलागुन ने मैच में अपना दूसरा गोल कर पराग्वे को 4-1 से रौंद दिया. वर्ल्ड कप के इतिहास में ये पहला मौक़ा है जब अमेरिका ने किसी मैच में 4 गोल कर जीत दर्ज की है. अमेरिका के लिए बाक़ी के दो गोल बोबाडिल और रेयना ने किये. पराग्वे के लिए इकलौता गोल मॉरिशियो ने किया.

रिजल्ट: कनाडा 1-1 बोस्निया हर्ज़ेगोविना अमेरिका 4-1 पराग्वे

आने वाले मैच

आज सुपर संडे को फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले जा रहे हैं. दुनिया भर के फैन्स को  ब्राज़ील के सांबा स्टाइल फ़ुटबॉल का जादू भी देखने को मिला.

* क़तर VS स्विट्ज़रलैंड, 12:30AM, सैन फ़्रांसिस्को बे एरिया- अमेरिका में

* ब्राज़ील VS मोरक्को,  3:30AM, सैन फ़्रांसिस्को बे एरिया, न्यू जर्सी-  अमेरिका में

* हैटी VS स्कॉटलैंड, 6:30AM, बॉस्टन -  अमेरिका में

* ऑस्ट्रेलिया VS टर्की, 9:30AM, वैंकूवर, कनाडा में

ये भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप में ब्राजील को बड़ा झटका, नेमार पहले मैच से बाहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com