Neymar, FIFA World Cup 2026: ब्राजील के स्टार फॉरवर्ड नेमार की इंजरी फीफा विश्व कप 2026 से पहले टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता है। हालांकि, ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (सीबीएफ) ने कहा है कि नेमार इंजरी से रिकवरी की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसका परिणाम भी दिख रहा है. लेकिन पहले मैच से पहले ब्राजील के लिए बुरी खबर है. नेमार जूनियर ब्राज़ील बनाम मोरक्को का शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अगले हफ्ते वापसी करेंगे. कोच कार्लो एंसेलोटी ने माना है कि यह सुपरस्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी ग्रुप स्टेज के सभी मैच मिस कर सकता है, क्योंकि वह अभी भी अपनी काफ इंजरी से उबर रहा है. न्यू जर्सी में 2022 वर्ल्ड कप सेमी-फाइनलिस्ट के खिलाफ़ शनिवार को होने वाले मुक़ाबले से पहले एंसेलोटी ने कहा कि नेमार में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी वापसी के लिए तैयार नहीं है.
ग्रुप F में ब्राजील का मुक़ाबला 19 जून को हैती और 24 जून को स्कॉटलैंड से भी होगा. हालांकि, कोच ने इनमें से किसी भी मैच में नेमार के खेलने की गारंटी नहीं दी. 34 साल के सैंटोस स्ट्राइकर शुक्रवार को भी ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए और एंसेलोटी द्वारा अचानक बुलाए जाने के बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है. चोट से उबरने की प्रक्रिया जारी रहने के कारण नेमार पनामा और मिस्र के ख़िलाफ़ ब्राज़ील के वार्म-अप मैच भी नहीं खेल पाए थे.
नेमार की फिटनेस को लेकर चिंताओं के बावजूद, एंसेलोटी ने बताया कि उन्होंने इस अनुभवी खिलाड़ी को अपनी वर्ल्ड कप टीम में क्यों शामिल किया. इटैलियन कोच ने कहा, "वह हमारी टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा उदाहरण बन सकते हैं." पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम को लीड करने वाले पहले गैर-ब्राजीलियाई मैनेजर एंसेलोटी का मानना है कि नेमार का असर सिर्फ मैदान पर उनके खेल तक ही सीमित नहीं है. उनका अनुभव उस टीम के लिए बहुत कीमती है जो रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाते हुए छठा वर्ल्ड कप खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
ये भी पढ़ें- कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीख\
ये भी पढ़ें-भाई आशीर्वाद ने जमाया शतक तो गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी, ऐसे रिएक्ट कर दी बधाई, वायरल हुआ पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं