फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) किसी परिचय के मोहताज नहीं है. उनके खेल को पसंद करने वाले केवल फ्रांस (France) में ही मौजूद नहीं हैं, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी उन्हें खुब पसंद किया जाता है. लोग उनके आंकड़ों के साथ-साथ उनके निजी जीवन के बारे में भी जानना चाहते हैं. अगर आप भी स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड (Real Madrid) के स्ट्राइकर के फैन हैं तो उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें हम आप तक लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं-
कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है एम्बाप्पे का नाम
एम्बाप्पे का नाम पहली बार बेल्जियम की मॉडल रोज बर्ट्रम (Rose Bertram) के साथ जोड़ा गया था. हालांकि, कभी भी इन्होंने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया. फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान ऐसी खबरें सामने आईं थी कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. मगर बर्ट्रम ने आगे आकर खुद उन खबरों का खंडन कर दिया. एम्बाप्पे और बर्ट्रम के रिलेशनशिप की खबरों को तब हवा मिली थी जब वर्ल्ड कप के दौरान बर्ट्रम एम्बाप्पे को सपोर्ट करने के लिए कतर पहुंची थीं. बाद में उनके प्रतिनिधियों ने बताया कि वह एक काम के सिलसिले से वहां गई थीं.

दूसरी बार किलियन एम्बाप्पे का नाम फ्रांसीसी मॉडल, अभिनेत्री और लेखिका इनेस राउ (Ines Rau) के साथ जोड़ा गया. उनके रिश्ते की अफवाहें तब फैली जब 2022 में उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल के साथ-साथ एक यॉट पर साथ देखा गया. हालांकि, एम्बाप्पे के साथ-साथ राऊ ने भी कभी आधिकारिक रूप से इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. कुछ दिनों बार करीब 2022 के अंत तक ऐसी भी खबरें सामने आने लगीं कि वह एक दूसरे से अलग हो चुके हैं.

मौजूदा समय में एम्बाप्पे का नाम स्पेनिश अभिनेत्री एस्टर एक्सपोसिटो के साथ जोड़ा जा रहा है. माना जा रहा है कि वह फरवरी 2026 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. पिछले चार महीनों से उनकी लव स्टोरी सुर्खियों में बनी हुई है. पहली बार इन्हें पेरिस में स्थित एक रूफटॉप बार में किस करते हुए पाया गया था. जिसके बाद इनके डेटिंग की खबरें सामने आने लगी.

20 दिसंबर 1998 को हुआ था एम्बाप्पे का जन्म
एम्बाप्पे का जन्म 20 दिसंबर साल 1998 में फ्रांस के बॉन्डी शहर में हुआ था. बताया जाता है कि एम्बाप्पे को बचपन से ही फुटबॉल में काफी दिलचस्पी थी. जिसकी वजह से उन्होंने काफी छोटी उम्र में ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था. पहली बार उनके खेल को देखते हुए 'मोनाको' क्लब ने उन्हें अपने बेड़े में स्थान दिया. उसके बाद वह दुनिया के सबसे महंगे युवा खिलाड़ियों में से एक के रूप में बनकर 'पेरिस सेंट-जर्मेन' में शामिल हुए. मौजूदा समय में वह 'रियल मैड्रिड' की टीम का हिस्सा हैं. 2024 में उन्होंने 'रियल मैड्रिड' के साथ करार किया था.
यह भी पढ़ें- मेस्सी का दमदार प्रदर्शन, अर्जेंटीना ने आइसलैंड को 3-0 से हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं