अर्जेंटीना और फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी और किलियन एम्बाप्पे के बीच मौजूदा समय में मशहूर कार्टून शो 'टॉम एंड जेरी' वाली रेस लगी हुई है. दरअसल, खबर लिखे जाने तक फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड जर्मनी के पूर्व फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोज के नाम दर्ज है. जिन्होंने 16 गोल दागे हैं. उन्हें पछाड़ने के मामले में फिलहाल जो दो खिलाड़ी सबसे आगे चल रहे हैं. वह लियोनल मेसी और किलियन एम्बाप्पे ही हैं. टूर्नामेंट के आगाज से पहले फीफा वर्ल्ड कप में मेसी ने 13, जबकि एम्बाप्पे ने 12 गोल लगाए थे. मगर फ्रांस और सेनेगल के बीच न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए आज (17 जून) के एक अहम मुकाबले में दो गोल दागते हुए एम्बाप्पे ने मेसी को पछाड़ दिया था और मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब पहुंच गए थे. मगर अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच जारी कैनसस सिटी स्टेडियम में मेसी ने एक गोल दागते हुए एम्बाप्पे की फिर से बराबरी कर ली है. दोनों फुटबॉलरों के नाम खबर लिखे जाने तक फीफा वर्ल्ड कप में क्रमशः 14-14 गोल हैं. जिसके बाद ये देखना काफी दिलचस्प हो गया है कि इन दोनों खिलाड़ियों में से कौन पहले मिरोस्लाव क्लोज के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ता है.
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले पांच फुटबॉलर
16 गोल - मिरोस्लाव क्लोज - जर्मनी
15 गोल - रोनाल्डो - ब्राजील
14 गोल - लियोनल मेसी - अर्जेंटीना
14 गोल - किलियन एम्बाप्पे - फ्रांस
14 गोल - गेर्ड मुलर - जर्मनी
फ्रांस के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने एम्बाप्पे
किलियन एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि जस्ट फॉनटेन (Just Fontaine) के नाम दर्ज थी. जिन्होंने फ्रांस की तरफ से 1958 फीफा वर्ल्ड कप में खेलते हुए 13 गोल दाग डाले थे. मगर जारी टूर्नामेंट से सेनेगल के खिलाफ दूसरा गोल करते हुए एम्बाप्पे ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने फ्रांस की तरफ से फीफा वर्ल्ड कप में कुल 14 गोल किए हैं.
फ्रांस की तरफ से फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप 5 फुटबॉलर
14 गोल - किलियन एम्बाप्पे
13 गोल - जस्ट फॉनटेन
6 गोल - थिएरी हेनरी
5 गोल - जिनेदिन जिदान
5 गोल - मिचेल प्लाटिनी
5 गोल - ओलिवियर गिरौड
यह भी पढ़ें- VIDEO: अर्जेंटीना vs अल्जीरिया मुकाबले से पहले आपस में बुरी तरह से भिड़े दोनों देशों के फैंस, खूब चले लात घुसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं