फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup 2026) के 23वें सीजन का रोमांच फुटबॉल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट के ग्रुप 'J' का एक रोमांचक मुकाबला आज (17 जून 2026) अर्जेंटीना और अल्जीरिया (Argentina vs Algeri) के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसौरी में स्थित कैनसस सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा. उससे पहले अर्जेंटीना और अल्जीरिया के फैंस टाइम्स स्क्वायर में बुरी तरह से भिड़ गए हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों देशों के फैंस वाद विवाद के बाद आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके बीच लात घुसे भी खूब चले. जिसके बाद वहां उपस्थित सुरक्षा गार्ड को हस्तक्षेप करना पड़ा. तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ.
लियोनल मेसी पर टिकी है सबकी नजर
अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया मुकाबले में सबकी नजर दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी पर टिकी हुई है. मौजूदा समय में अर्जेंटीना की टीम अपने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी चिंतित है. जिसमें मेसी का भी नाम शामिल है. 38 वर्षीय खिलाड़ी को मांसपेशियों में हल्की खिंचाव (मसल स्ट्रेन) की समस्या है.
🚨 #ALERTA | Hay peleas entre hinchas de Argentina y Argelia en Times Square.pic.twitter.com/J3fV695XzO
— Mundo en Conflicto 🌎 (@MundoEConflicto) June 16, 2026
घुटने की चोट से उबर रहे हैं निको पाज
मेसी ही नहीं निको पाज भी घुटने की चोट से उबर रहे हैं. जूलियन अल्वारेज को टखने में चोट लगी है, जबकि गोल पोस्ट के किंग एमिलियानो मार्टिनेज उंगली में आई फ्रैक्चर की समस्या से जूझ रहे हैं. निकोलस टैग्लियाफिको का भी हाल कुछ खास नहीं है. उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद अभ्यास करते हुए देखा गया था.
दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप
अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, गोंजालो मोंटिएल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, फाकुंडो मेडिना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, लियोनल मेसी, थियागो अल्माडा और लाउतारो मार्टिनेज.
अल्जीरिया: लुका जिदान, ऐसा मांडी, रयान ऐट-नूरी, रफीक बेलघाली, रामी बेन्सेबैनी, फारेस शाइबी, हिचम बुदाउई, नबील बेंटालेब, इब्राहिम माज़ा, अमीन गुइरी और अनिस हदज मूसा.
यह भी पढ़ें- 'हमारी टीम सबसे ज़्यादा परेशान है': ईरान के कोच ने FIFA और US पर बर्ताव को लेकर निशाना साधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं