विज्ञापन

CWG 2026 Closing Ceremony: ग्लासगो में भारत का परचम, अब समापन समारोह में रश्मिका बिखेरेंगी रंग, दिखेगी अहमदाबाद 2030 की पहली झलक

Glasgow hosts 2026 Commonwealth Games closing ceremony: क्लोज़िंग सेरेमनी या समापन समारोह रविवार, 2 अगस्त 2026 को रात 9:00 बजे लोकल टाइम या भारतीय समय के मुताबिक 1:30AM पर स्कॉटलैंड के OVO हाइड्रो एरिना में होना है.

CWG 2026 Closing Ceremony: ग्लासगो में भारत का परचम, अब समापन समारोह में रश्मिका बिखेरेंगी रंग, दिखेगी अहमदाबाद 2030 की पहली झलक
CWG 2026 Closing Ceremony

When is Commonwealth Games closing ceremony: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के सभी 10 दिन तक भारतीय खिलाड़ियों ने तकरीबन हर खेल में अपना दबदबा साबित कर दिया. ख़ासकर भारतीय बॉक्सर्स, वेटलिफ़्टर्स, एथलेटिक्स के जांबाज़, पैरा एथलीट, जूडोका, पावर लिफ़्टर- इन सबने हर रोज़ सुर्ख़ियां बटोरीं. आख़िरी दिन भी कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक तालिका में भारतीय खिलाड़ी ज़रूर अपना रुतबा बढ़ाएंगे. और अब इन खेलों के समापन में भारतीय सितारे ऐसे रंग बिखेरने वाले हैं कि ग्लासगो गेम्स की याद लंबे समय के लिए तरोताज़ा रहनेवाली है. 

आज मन मोहने वाली हैं रश्मिका मंदाना!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह 2 अगस्त को ग्लासगो के OVO हाइड्रो में होगा. इन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी भी यहीं हुई थी. इन गेम्स के इतिहास में ये पहला मौक़ा होगा जब क्लोज़िंग सेरेमनी इंडोर वेन्यु में आयोजित की जाएगी. 

अहमदाबाद 2023 की पहली झलक

अगले 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर अहमदाबाद को औपचारिक रूप से कमान सौंपने के कार्यक्रम में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के दिल की धड़कन सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और शंकर महादेवन भारतीय संस्कृति की झलक के साथ कार्यक्रम पेश कर दुनिया को भारत आने का संदेश देंगे. भारतीय कलाकार तकरीबन 20 मिनट का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के ज़रिये कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी अहमदाबाद के नाम करेंगे. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के 20 मिनट के तीन-अंक वाले कार्यक्रम में रश्मिका और शंकर महादेवन के अलावा मानुषी छिल्लर की ‘वंदे मातरम' प्रस्तुति, ऋषभ रिखिराम शर्मा और रॉस आइंसली की जुगलबंदी भी होगी. 

स्कॉटलैंड से अहमदाबाद गेम्स ऐसे किये जाएंगे ट्रांसफ़र

क्लोज़िंग सेरेमनी में भारतीय कलाकारों से पहले स्कॉटिश रॉक बैंड ‘सिंपल माइंड्स' इस समारोह में शानदार कार्यक्रम पेश करेगा, इसके संकेत मिल रहे हैं. साथ ही BEMZ, कैमी बार्न्स और सैंडी थॉम भी कार्यक्रम पेश करेंगे. ऑस्ट्रेलियाई गायिका डेल्टा गुडरेम राष्ट्रमंडल खेलों के समारोह में तीसरी बार नजर आएंगी - इससे पहले वह 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स और 2018 के गोल्ड कोस्ट के उद्घाटन समारोह में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं. 

क्लोज़िंग सेरेमनी या समापन समारोह रविवार, 2 अगस्त 2026 को रात 9:00 बजे लोकल टाइम या भारतीय समय के मुताबिक 1:30AM पर स्कॉटलैंड के OVO हाइड्रो एरिना में होना है.

ये भी पढ़ें- 

CWG 2026: बॉक्सर्स ने कराई मेडल की बारिश, रचा इतिहास, 96 साल में पहली बार 7 गोल्ड 3 सिल्वर

Neeraj Chopra: अब कब है नीरज चोपड़ा का अगला इवेंट ? जानें पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com