फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में दूसरी टीम के रूप में कौन सी टीम शिरकत करेगी? कुछ देर में उसका फैसला होने वाला है. मैच के दौरान फुटबॉल प्रेमियों को अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है. दरअसल, जारी वर्ल्ड कप मेसी के करियर का आखिरी इंटरनेशनल फीफा वर्ल्ड कप माना जा रहा है. वहीं इंग्लैंड की टीम इतिहास में अर्जेंटीना के खिलाफ मिली शिकस्त का बदला लेनी चाहेगी. यही वजह है कि आज के मुकाबले को लोग इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना नहीं बल्कि इंग्लैंड बनाम मेसी के रूप में देख रहे हैं.
किसका सपना होगा पूरा?
आज के मुकाबले में किसी एक का दिल तो टूटने वाला है. मेसी एंड कंपनी को जीत मिलेगा या फिर इंग्लैंड की टीम बाजी मारने में कामयाब होगी. जिस टीम को जीत मिलेगी. वह 20 जुलाई को फाइनल मुकाबला खेलेगी. वहीं शिकस्त खाने वाली टीम 19 जुलाई को तीसरे पायदान के लिए फ्रांस के साथ जंग लड़ेगी.
दूसरे मुकाबले की पांच बड़ी बातें
1- आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम 20 जुलाई को खिताब के लिए दो-दो हाथ करेगी. फाइनल मुकाबले में स्पेन की टीम पहले ही पहुंच चुकी है. वहीं दूसरे टीम के लिए आज इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच भिड़ंत होगी.
2- दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जॉर्जिया के अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 16 जुलाई को रात में 12:30 बजे खेला जाएगा.
3- अर्जेंटीना की टीम पिछले साल की विजेता है. आज के मुकाबले में मेसी एंड कंपनी की कोशिश रहेगी कि वह इंग्लैंड को शिकस्त देकर मजबूती के साथ लगातार दूसरे खिताब के लिए एक कदम और आगे बढ़ाए.
4- वहीं इंग्लैंड की टीम अपने दूसरे खिताब के लिए आज के मुकाबले को जीतने का प्रयास करेगी. पहली बार टीम को 1966 में सफलता हाथ लगी थी. उस दौरान टीम ने थॉमस ट्यूशेल की अगुवाई में 1966 में खिताब जीता था.
5- फुटबॉल प्रेमियों को पहली बार मेसी और इंग्लैंड के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. आज के मैच से पहले मेसी ने कभी भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच नहीं खेला था.
यह भी पढ़ें- यह मेसी की वॉक नहीं 'ट्रैप' है, जानें कैसे जाल बुनता है फुटबॉल का जादूगर, क्या उसे काट पाएगा इंग्लैंड?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं