इंग्लैंड के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल ने नया हेयरकट करवाया है. खिलाड़ियों का अहम मुकाबलों से पहले अपना लुक बदलना आम बात है, लेकिन जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वह यह थी कि जिस बारबर ने इस सुपरस्टार को हेयरकट दिया, वो करोड़ों की रॉल्स-रॉयस कार में आया. अमेरिका के टेक्सास के मशूहर 22 साल के ब्रायन गुआर्डाडो जारी विश्व कप के लिए स्पेन के अधिकारिक बारबर हैं और खिलाड़ियों को नया लुक और उन्हें स्टाइलिश बनाने के काम में लगे हुए हैं. ब्रायन फाइनल से पहले स्पेनिश टीम के होटल पहुंचे और उनके आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में गुआर्डाडो पहले लग्जरी कार से उतरते नजर आते हैं और फिर स्पेन के 19 वर्षीय सुपरस्टार को हेयरकट देते दिखाई देते हैं. हेयरकट पूरा होने के बाद यमाल ने उन्हें अपनी साइन की हुई स्पेन जर्सी भी भेंट की.
Lamine Yamal's barber pulled up in a Rolls-Royce to give him a haircut. 😮💨 pic.twitter.com/eqNENiOZqK
— RUTH 🇨🇦 (@it_Rutie) July 17, 2026
15 को भेजा मैसेज, सिर्फ यमाल ने दिया जवाब
फॉक्स 4 की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ साल पहले एफसी बार्सिलोना की टीम जब टेक्सास आई थी, तब ब्रायन ने खिलाड़ियों को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे थे और उन्हें फ्री में हेयरकट देने की पेशकश की थी, लेकिन तब सिर्फ यमाल ने ही उनके मैसेज का जवाब दिया था.
यमाल तब सिर्फ 15 साल के थे. 2026 में जब स्पेन की टीम अमेरिका आई तब यमाल ने गुआर्डाडो को याद किया. उन्होंने गुआर्डाडो से पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्पेन के खिलाड़ियों के बाल काटने के लिए कहा, जिसमें पिछले सोमवार को डलास स्टेडियम में 'ला रोजा' का नॉकआउट स्टेज का मैच भी शामिल था.
ब्रायन ने कहा,"जब से वे विश्व कप के लिए आए थे, तब से उन्होंने मुझे ही बुलाया है." ब्रायन ने इसके अलावा फ्रांस की टीम के खिलाड़ियों को भी हेयरकट दिया है. ब्रायन के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें वह स्पेन के सुपरस्टार को हेयरकट देते नजर आए और इन वायरल क्लिप को देखकर लेस ब्लेस के लुकास डिग्ने उनके पास पहुंचे और उनसे फ्रांस के लिए भी ऐसा करने को कहा था.
यमाल के दीवाने हुए मेसी
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने फ़ाइनल से पहले यमाल की तारीफ़ करते हुए उन्हें "शानदार" खिलाड़ी बताया, साथ ही यह भी कहा कि अर्जेंटीना उन्हें एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने से रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगा. मेसी ने कहा कि उन्होंने यमाल के खेल पर बारीकी से नज़र रखी है. मेसी ने कहा,"लामिन सचमुच शानदार हैं, और मैंने उन्हें बहुत फ़ॉलो किया है क्योंकि वह उस क्लब के लिए खेलते हैं जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं. उनके पास कुछ ऐतिहासिक हासिल करने का मौका है, और हम यह पक्का करने की कोशिश करेंगे कि इस बार ऐसा न हो."
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से रोमांचक जीत हासिल की. जबकि स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस जैसी मजबूत टीम को हराया. खिताबी मुकाबले में जहां अर्जेंटीना की नजर लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने की होगी, जबकि स्पेन की नजर 2010 के बाजद पहली बार और इतिहास में दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने की होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं