SAFF Championship: गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने डाइव लगाकर निर्णायक पेनल्टी बचाई और भारत ने मंगलवार को कुवैत (India vs Kuwait, SAFF Championship final) को शूटआउट में 5 . 4 से हराकर नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया. दोनों टीमें 120 मिनट के खेल तक 1 . 1 से बराबरी पर थीं. पेनल्टी शूटआउट के पांच दौर के बाद भी स्कोर 4 . 4 था जिसके बाद सडन डैथ पर फैसला हुआ. महेश नोरेम ने स्कोर किया और भारत के गोलकीपर गुरप्रीत संधू ने डाइव लगाकर खालिद हाजिया का शॉट बचाकर टीम को जीत दिलाई. वहीं, दूसरी ओर सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप खिताब जीतने के बाद जश्न मनाने के क्रम में भारत के खिलाड़ी जैक्सन सिंह (India Midfielder Jeakson Singh) ने अपने शरीर पर मणिपुर के झंडे को ओढ़ रखा था. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह तस्वीर सामने आई तो बवाल मच गया. बवाल ज्यादा बढ़ता देख भारतीय खिलाड़ी जैक्सन सिंह ने ट्वीट किया और इसमें अपनी बात सामने रखी.
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "डियर फैन्स, झंडे के साथ जश्न मनाकर मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था. मेरा इरादा उन मुद्दों की ओर ध्यान दिलाना था जिनका सामना मेरा गृह राज्य मणिपुर इस समय कर रहा है. आज रात की यह जीत सभी भारतीयों को समर्पित है."
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, " मुझे उम्मीद है कि मेरे गृह राज्य मणिपुर में शांति लौटेगी, स्टेडियम आकर टीम का समर्थन करने के लिए फैंस को धन्यवाद!" जैक्सन ने अपने ट्वीट में "इंडिया" और "एसएएफएफ चैंपियनशिप 2023" के अलावा हैशटैग "सेव मणिपुर" और "पीस एंड लव" भी लिखा है. बता दें कि जैक्सन उस भारतीय टीम में एक प्रमुख खिलाड़ी रहे जिसने SAFF चैंपियनशिप 2023 जीती.
Dear Fans,
— Jeakson Singh Thounaojam (@JeaksonT) July 4, 2023
By celebrating in the flag, I did not want to hurt the sentiments of anyone. I intended to bring notice to the issues that my home state, Manipur, is facing currently.
This win tonight is dedicated to all the Indians. pic.twitter.com/fuL8TE8dU4
वहीं, गत चैम्पियन भारत और कुवैत ने आखिरी ग्रुप मैच भी 1 . 1 से ड्रॉ खेला था, भारत ने दूसरी बार पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की है । इससे पहले एक जुलाई को सेमीफाइनल में लेबनान को भी पेनल्टी शूटआउट में 4 . 2 से हराया था । उस मैच में भी संधू ने शूटआउट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया था, भारत के लिये कप्तान सुनील छेत्री, संदेश झिंगन, शुभाशीष बोस, छांगटे और महेश ने गोल दागे जबकि उदांता सिंह चूक गए. (भाषा के साथ)
--- ये भी पढ़ें ---
* "स्पिरिट ऑफ क्रिकेट', मुझे समझ नहीं आता", अश्विन ने बेयरस्टो स्टंपिंग विवाद पर मारा तंज
* सचिन, द्रविड़, गांगुली के साथ खेलने वाला वह भारतीय क्रिकेटर, जिसने डेब्यू से पहले ही पास की UPSC की परीक्षा,आज है इस पोस्ट पर कार्यरत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं