सबसे ज़्यादा पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन और 23 में से 11 बार टॉप-4 में जगह बनानेवाली मशहूर कोच कार्लो एंचेलोटि की ब्राज़ील की टीम को कोच हाजिमे मोरियासु की टीम ने टैक्टिक्स या रणनीति और सुपर डिफेंस के ज़रिये कड़ी टक्कर देकर 90 मिनट तक उनके माथे के बल को कम नहीं पड़ने दिया. लेकिन आख़िरकार स्टॉपेज टाइम के छठे मिनट में ब्राज़ील के विंगर गैब्रिएल मार्टिनेलि ने गोल कर पांच बार की चैंपियन को 2-1 से जीत दिला दी और ब्राज़ील ने राउंड ऑफ़ 16 में कदम रख लिया.
पहला गोल जापान ने किया, 1-0
जब पूरब में पूरी दुनिया सो रही थी, अमेरिका के ह्यूस्टन स्टेडियम में एशियन पावरहाउस जापान ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय और पांच बार की चैंपियन ब्राज़ील के ख़िलाफ़ पहला गोल किया तो लगा कि कहीं ये वर्ल्ड कप का अबतक का सबसे बड़ा उलटफेर ना साबित हो.
ह्यूस्टन स्टेडियम में पहली सेंध ब्लू समुराई के डैनिलो के पास पर काइशु सानो Kaishu Sano ने कैसेमीरो को छकाते हुए बिज़ली की तेज़ी से 29वें मिनट में अपने मूव को वनमैन शो बनाते हुए ब्राज़ील नेट में गोल दाग कर सबको सन्न कर दिया. ब्राज़ील के 33 साल के 6 फ़ीट चार इंच के गोलकीपर एलिसन बेकर एलिसन बैकर Alisson Becker का दाहिने तरफ़ डाइव भी नाकाम रहा. जापान की खुशियां सातवें आसमान पर पहुंच गईं.
ब्राज़ील ने पहले हाफ़ में 8 शॉट टारगेट पर लगाए. लेकिन जापानी डिफेंस ने पांच बार के चैंपियन की कोशिशों पर हर बार पानी फेर दिया. जापानी डिफेंस बेहद स्ट्रक्चर्ड और ऑर्गेनाइज़्ड दिखा.
कौन हैं गोलस्कोरर काइशु सानो?
26 साल के डिफ़ेंसिव मिडफ़ील्डर काइशु सानो जापान के लिए पिछले 15 मैचों में कोई गोल नहीं कर सके थे. बुन्डेस्लिगा में जर्मनी के प्रोफ़ेशनल फ़ुटबॉल क्लब मैंज़ के लिए खेलने वाले सानो ब्राज़ील के ख़िलाफ़
अपने 16वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में काइशु सानो ने करियर का पहला गोल किया. लेकिन शायद ये उनका अबतक का सबसे बेशकीमती गोल है जिसे वो और उनके फ़ैन्स ताज़िन्दगी याद रखेंगे.
काइशु सानो के छोटे भाई कोदाई सानो भी एक प्रोफ़ेशनल फ़ुटबॉलर हैं. दो साल काइशु सानो एक सेक्स स्कैंडल विवाद में भी फंस चुके हैं. जहां से वो मुश्किल से माफ़ी मांगकर निकल सके.
कैसेमीरो ने किया बराबरी का गोल, 1-1
आख़िरकार 55वें मिनट में ब्राज़ील के गैब्रिएल मागालहेस के क्रॉस पर कार्लोस कैसेमीरो ने एक शानदार जंप लगाते हुए तकरीबन पांच गज की दूरी से एक शानदार हेडर के ज़रिये स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. और ह्यूस्टन स्टेडियम में मौजूद ब्राज़ीली फ़ैन्स खुशी से झूम उठे.
दूसरे हाफ़ में लकी रहा जापान
दूसरे हाफ़ के 53वें मिनट में लगातार दबाव बनाती ब्राज़ील टीम ने जापान के गोलकीपर ज़िओन सुज़ुकि पहले 53वें और फिर 58वें मिनट में मात तो खा गए. मगर जापान और सुज़ुकि की किस्मत अच्छी रही. विनिसियस जूनियर का एक शानदार शॉट भी गोलपोस्ट से टकराकर लौट गया.
ब्राज़ील फिर मज़बूत दावेदार
राउंड ऑफ़ 32 के बेहद रोमांचक मैच में पांच बार की चैंपियन ब्राज़ील की टक्कर ब्लू समुराई जापान से हुई तो इसे ज़्यादातर एक्सपर्ट्स एकतरफ़ा मुक़ाबला मान रहे थे. जापान ने ग्रुप स्टेज में ट्यूनीशिया के ख़िलाफ़ 1 जीत के साथ हॉलैंड और स्वीडन के साथ मैच ड्रॉ कर राउंड ऑफ़ 32 में जगह बनाई. उधर पांच बार की चैंपियन ब्राज़ील की टीम ने ग्रुप स्टेज में मोरक्को के साथ ड्रॉ मैच खेला और स्कॉटलैंड और हैती को हराकर राउंड ऑफ़ 16 में कदम रखा.
ब्राज़ील का पलड़ा जापान पर पहले से भारी
इससे पहले ब्राज़ील और जापान के बीच खेले गए 14 मुक़ाबलों ब्राज़ील को 11 जीत हासिल थी, जबकि सिर्फ़ 2 मैच ड्रॉ रहे थे. जापान ने इससे पहले सिर्फ़ एक बार ब्राज़ील को पिछले साल एक दोस्ताना मैच में शिकस्त दी थी. उस मैच में जापान ने 0-2 से पिछड़ने के बावजूद 3-2 से हासिल की थी. उसी मैच की जीत का हौसला लेकर एशियन पावरहाउस जापान ने ब्राज़ील के ख़िलाफ़ अपनी वर्ल्ड कप में बड़े सपने लेकर मैदान पर उतरी थी.
इससे पहले मेज़बान कनाडा ने राउंड ऑफ़ 32 में दक्षिण अफ़्रीका को 1-0 से हराया और फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंचनेवाली पहली टीम बन गई. ब्राज़ील राउंड ऑफ़ 16 में पहुंचनेवाली टूर्नामेंट की दूसरी टीम बन गई. राउंड ऑफ़ 16 में ब्राज़ील की टक्कर अब 5 जुलाई को आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच मैच की विजेता टीम से होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं