विज्ञापन

1983 से 2026 तक, तिरंगे के नाम क्रिकेट के 15 स्वर्णिम अध्याय, जिन पर हर भारतीय को है नाज

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बात करें भारतीय क्रिकेट टीम के 15 बड़ी उपलब्धियों के बारे में तो वह कुछ इस प्रकार हैं-

1983 से 2026 तक, तिरंगे के नाम क्रिकेट के 15 स्वर्णिम अध्याय, जिन पर हर भारतीय को है नाज
भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाते हुए

देश में 15 अगस्त की धूम मची हुई है. आज ही के दिन यानी 15 अगस्त साल 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी. उसके बाद से देशवासी हर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. खुशी के इस मौके पर लोग आपस में एक दूसरे को गले लगाते हैं और स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं. भारतीय खिलाड़ी भी इससे अछूता नहीं है. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर खिलाड़ी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और आपस में खुशियां बांट रहे हैं. खुशी के इस खास मौके पर बात करें क्रिकेट की उन 15 बड़ी उपलब्धियों के बारे में जिसपर देशवासी हमेशा नाज करते हैं, तो वह कुछ इस प्रकार है- 

वर्ल्ड कप 1983

क्रिकेट के इतिहास में भारत को सबसे बड़ी उपलब्धि पहली बार 1983 में मिली थी. टीम इंडिया उस दौरान फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज जैसी शक्तिशाली टीम को शिकस्त देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था. जिसके बाद भारतीय क्रिकेट की पूरी तस्वीर ही बदल दी गई. 

बेंसन एंड हेजेस वर्ल्ड चैंपियनशिप 1985 

वर्ल्ड कप 1983 के बाद भारत के लिए इंटरनेशनल में दूसरा सबसे पड़ा गौरव का पल बेंसन एंड हेजेस वर्ल्ड चैंपियनशिप 1985 में आया. जहां सुनील गावस्कर की अगुवाई में टीम ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी ताकत का लोहा मनवाया था. 

कोलकाता टेस्ट का ऐतिहासिक चमत्कार 2001

कोलकाता टेस्ट भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक पलों में से एक है. 2001 में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बाद उसे शिकस्त देना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था. उस दौरान वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जो बेहतरीन पारी खेलते हुए साझेदारी की थी. वह आज भी लोगों के दिलों में याद है. 

नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल 2002 

इंग्लैंड के खिलाफ साल 2002 के नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में मिली जीत को भी भुलाया नहीं जा सकता है. उस दौरान भारतीय टीम ने 300 से बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी. जिसके बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी निकालकर जश्न मनाया था. 

टी20 वर्ल्ड कप 2007 

टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. जहां भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में ग्रीन टीम को शिकस्त को देते हुए पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने हाथ में उठाया था. 

वर्ल्ड कप 2011

टी20 वर्ल्ड कप 2007 के बाद भारतीय टीम को आईसीसी का दूसरा खिताब जल्द ही 2011 में मिला. वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में खेला गया. जहां भारतीय टीम खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई थी. भारत का यह वर्ल्ड कप में दूसरा खिताब था. 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013

टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वर्ल्ड कप 2011 की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम को अगली आईसीसी की ट्रॉफी 2013 में मिली. इस बार फाइनल में टीम की भिड़ंत इंग्लैंड से हुई थी. जहां धोनी एंड कंपनी को कामयाबी हासिल हुई थी. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं सचिन

खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 100 शतक लगाए हैं, जो कि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने 1989 से 2013 के बीच भारत के लिए कुल 664 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 782 पारियों में 48.52 की औसत से 34357 रन बनाने में कामयाब रहे. 

अनिल कुंबले का एक पारी में 10 विकेट

साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक टेस्ट मुकाबला फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला गया. जहां अनिल कुंबले ने एक पारी में सभी के सभी विकेट चटकाते हुए सबको हैरान कर दिया था. तब से अब तक वह भारत की तरफ से एक पारी में 10 विकेट चटकाने वाले एक मात्र गेंदबाज हैं. 

ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीत

भारत का 2018-19 में किया गया ऑस्ट्रेलियाई दौरा कौन भूल सकता है. उस दौरान भारतीय टीम ने कोहली की अगुवाई में चार मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. उस दौरान यह पहला मौका था जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट सीरीज जीती थी. यहीं नहीं यह 71 वर्षों में किसी भी एशियाई टीम की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीत थी. 

गाबा फतह 2021 

आज भी गाबा ऑस्ट्रेलियाई टीम का गढ़ माना जाता है. मगर 2021 में भारतीय टीम ने कंगारू टीम को उसी के गढ़ में शिकस्त दी थी. उस दौरान युवा भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का 32 साल पुराना अभेद्य किला ढहा दिया था. 

अंडर 19 वर्ल्ड कपों में भारत का दबदबा

अंडर 19 वर्ल्ड कपों में भारत का हमेशा से दबदबा रहा है. यहां भारतीय टीम के वर्चस्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने छह बार खिताब अपने नाम किया है. भारत को पहली बार सफलता 2000 में मिली थी. उसके बाद टीम 2008, 2012, 2018, 2022 और 2026 में भी ट्रॉफी अपने हाथ में उठाने में कामयाब रही. 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 

भारतीय टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी 2024 में उठाने में कामयाब रही. उस दौरान टीम ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देते हुए चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम की थी. 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला नौ मार्च 2025 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला गया. जहां भारतीय टीम चार विकेट से शिकस्त देते हुए जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. भारत ने यहां तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 

टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तीसरी बार भारतीय टीम को साल 2026 में मिली. इस बीर टीम के कप्तान थे सूर्यकुमार यादव. सूर्या की देखरेख में टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से धोते हुए खिताब अपने नाम किया था. 

यह भी पढ़ें- वसीम अकरम ने रोका! इमरान खान मिलते तो इतिहास बदल देता, शोएब अख्तर का हैरान कर देने वाला दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com