- 2026 फीफा वर्ल्ड कप FIFA के इतिहास का सबसे कमाऊ टूर्नामेंट बन सकता है.
- पहली बार लागू की गई डायनामिक प्राइसिंग के चलते टिकटों की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
- उद्घाटन मैच के टिकट 24 लाख रुपये तक, तो फाइनल मुकाबले के लिए इससे करीब तीन गुने दाम पर टिकट मिल रहे हैं.
इस बार वर्ल्ड कप सिर्फ फुटबॉल का महाकुंभ नहीं है, बल्कि फीफा के लिए इतिहास का सबसे बड़ा कमाई वाला आयोजन बनता दिख रहा है. जब फीफा वर्ल्ड कप की बात होती है तो आमतौर पर चर्चा गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव्स, लियोनेन मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, किलियन एम्बाप्पे जैसे बड़े सितारों के ईर्द-गिर्द घूमती है. लेकिन FIFA 2026 की एक और कहानी मैदान के बाहर लिखी जा रही है और ये है अरबों डॉलर की कमाई की कहानी.
दुनिया भर में करोड़ों लोग वर्ल्ड कप देखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि FIFA की अधिकांश कमाई सिर्फ चार साल में एक बार होने वाले इसी टूर्नामेंट से आती है. फीफा की कमाई का अहम स्रोत इसके फुटबॉल महाकुंभ में होने वाली टिकट बिक्री, हॉस्पिटैलिटी पैकेज, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप और मार्केटिंग, लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइज जैसी चीजों से होती है.
फीफा एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में स्विटजरलैंड में रजिस्टरर्ड है, जिसका दावा है कि उसकी कमाई फुलबॉल के डेवलपमेंट और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में लगाई जाती है.
बीते कुछ दशकों के दौरान फीफा वर्ल्ड कप कमाई के मामले में बेहद विस्फोटक रहा है. 1994 से 2026 तक के दौरान फीफा ने अपने इन आयोजनों से बेहद कमाई की है.
1994 में अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड कप कमाई के लिहाज से बेहद सफल रहा था. तब इसका कुल बजट 55 करोड़ डॉलर था लेकिन शुद्ध कमाई 70 करोड़ डॉलर की हुई. उस दौर में टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप ने रिकॉर्ड कमाई कराई.
लेकिन 2022 आते-आते तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी थी. 2022 वर्ल्ड कप में फीफा ने कुल 6.44 अरब डॉलर कमाई का अनुमान लगाया था. लेकिन वास्तविक कमाई 7.57 अरब डॉलर तक पहुंच गई. इसमें सबसे बड़ा योगदान ब्रॉडकास्टिंग और मार्केटिंग से आया.

Photo Credit: AFP
2026 वर्ल्ड कप में क्या बदल गया?
इस बार सबसे बड़ा बदलाव टिकट की कीमत में लाया गया डायनमिक प्राइसिंग है. यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में और हवाई जहाजों में टिकट बुकिंग की जाती है.
पहली बार फीफा ने टिकटों की कीमत तय करने के लिए एल्गोरिदम और रियल-टाइम डिमांड मॉडल का इस्तेमाल किया है. इसका मलतब ये है कि मैच के टिकट की कीमत अलग-अलग समय पर अलग-अलग हो सकती है. इतना ही नहीं जैसे ही इसकी मांग बढ़ती है, कीमत भी बढ़ जाती है. खास बात यह कीमत कहां तक जाएगी इसे पहले से तय नहीं किया गया है.
यही वजह है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के टिकटों की कीमतें सुन कर होश उड़ जाएंगे.
चलिए पहले बताते हैं कि पिछले वर्ल्ड कप यानी 2022 कतर वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज की प्रीमियम टिकटों की कीमतें करीब 220 डॉलर थीं तो फाइनल का टिकट करीब 1600 डॉलर में उपलब्ध था. यानी यह आज के डॉलर की कीमत के मुताबिक 21 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक के बीच था.

लेकिन 2026 में उद्घाटन मैच में ही कैटेगरी 1 की टिकट ढाई हजार डॉलर यानी 24 लाख रुपये तक की बिकी है. वहीं फाइनल मैच की शुरुआती कीमत 8000 डॉलर (7 लाख 68 हजार रुपये) है तो अधिकतम कीमत करीब 65,00,000 रुपये है.
मई 2026 तक इसकी कीमत 32,000 डॉलर से अधिक थी लेकिन उद्घाटन मैच आते ही इसकी कीमतें बेतहाशा बढ़ गईं. यह फीफा इतिहास के सबसे महंगे टिकट माने जा रहे हैं.
यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मजाक में कहा कि वह इतनी महंगी टिकट नहीं खरीदेंगे.

Add image caption here
मांग इतनी ज्यादा क्यों है?
इस बार वर्ल्ड कप में 48 टीमें, 104 मैच खेले जा रहे हैं. अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मेजबान हैं. फीफा के मुताबिक मैचों के टिकटों के लिए 50 करोड़ से अधिक मांग आई हैं जबकि उपलब्ध टिकटें केवल 71 लाख के करीब हैं. ऐसे में मांग और आपूर्ति में जो भारी अंतर है वहीं डायनमिक प्राइसिंग के चलते फीफा की कमाई की सबसे बड़ी ताकत बन गया.

टिकट FIFA की सोने की खान
फीफा ने 2022 में मैच टिकट और हॉस्पिटैलिटी से 949 मिलियन डॉलर (9086 करोड़ रुपये) की कमाई की, अन्य स्रोतों से भी 629 मिलियन डॉलर (6023 करोड़ रुपये) की कमाई हुई थी.
अब 2026 में FIFA ने टिकट और हॉस्पिटैलिटी से 3.1 अरब डॉलर यानी 25000 से 26000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया था.
लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक कमाई इससे कहीं ज्यादा होगी.
फाइनेंस प्रोफेसर और खेल अर्थशास्त्री रिचर्ड शीहान का अनुमान है कि टिकट और हॉस्पिटैलिटी से कमाई 7.44 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकती है. यह फीफा के अनुमान से दोगुने से भी अधिक है. वहीं कुछ अन्य विश्लेषक अनुमान लगाते हैं कि इस साल केवल टिकट और हॉस्पिटैलिटी से ही फीफा की कमाई 9 अरब डॉलर यानी 75,000 करोड़ रुपये तक जा सकती है. और कुल कमाई का अनुमान खुद फीफा ने 13 अरब डॉलर यानी 1,24,523 करोड़ रुपये से भी अधिक का लगाया है.
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup के Match भारत में Free में कैसे देख सकते हैं? जानें किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं