FIFA WC 2022: ईरान की टीम ने शुक्रवार को वेल्स के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप मैच (Wales vs Iran) से पहले अपना राष्ट्रगान गाया. इंग्लैंड के खिलाफ अपने टूर्नामेंट के पहले मैच (England vs Iran) में उन्होंने ऐसा नहीं करने का विकल्प चुना था. इस्लामी गणराज्य में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों (Iran Protests) के साथ एकजुटता के एक स्पष्ट संकेत दिखाते हुए ईरानी खिलाड़ी अपने राष्ट्रगान (Iranian Team Nation Anthem) के दौरान भावहीन रूप से खड़े थे. सोमवार को हुए इस मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड से 6-2 की हार का सामना करना पड़ा. मैच से पहले खिलाड़ियों की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी.
उनके फॉरवर्ड मेहदी तरेमी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की कि उनकी टीम (Iranian Football Team) अपनी इस हरकत की वजह से सरकार के "दबाव में" नहीं आई है. हालाँकि, टीम ने कुछ दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ जो किया वैसा शुक्रवार को नहीं करने का फैसला नहीं किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस्लामिक शरिया कानून के आधार पर महिलाओं के लिए देश के सख्त पोशाक नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में सितंबर में गिरफ्तार किए जाने के बाद 22 वर्षीय महसा अमिनी (Mahsa Amini) की मौत के बाद शुरू हुए प्रदर्शनों ने ईरान को हिला कर रख दिया है.
तारेमी ने शुक्रवार को वेल्स के खिलाफ ईरान के दूसरे ग्रुप बी मैच से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं राजनीतिक मुद्दों पर बात करना पसंद नहीं करता, लेकिन हम किसी दबाव में नहीं हैं.”
उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि इस तरह का सवाल पूछा जाएगा, लेकिन मैं जो भी कहूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि कुछ लोग जो लिखना चाहते हैं, लिख देंगे. इसलिए मैं केवल निजी तौर पर या अपने सोशल मीडिया पर राजनीतिक मुद्दों पर बात करना पसंद करता हूं.”
इंग्लैंड से मिली करारी हार में ईरान के दोनों गोल दागने वाले तारेमी ने कहा, “हम फुटबॉल खेलने आए थे, सिर्फ हम ही नहीं बल्कि यहां कतर के सभी खिलाड़ी. मैं और मेरे जैसे हजारों लोग चीजों को बदलने की ताकत रखते हैं.”
वेल्स के खिलाफ मैच के बाद ईरान के खिलाड़ियों में से किसी एक से मामले पर प्रकाश डालने की उम्मीद है.
* FIFA World Cup: पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया, गोल के साथ Ronaldo ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA WC 2022: Brazil ने Serbia को 2-0 से दी मात, तस्वीरों में देखें फैन्स का रिएक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं