विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में खाया सिर्फ एक गोल, जानें ताकत और कमजोरी, क्या रोक पाएंगे मेस्सी को?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन का सामना अर्जेंटीना से होगा और इस मैच का फैसला मिडफील्ड एरिया में होगा.

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में खाया सिर्फ एक गोल, जानें ताकत और कमजोरी, क्या रोक पाएंगे मेस्सी को?
FIFA World Cup Final Spain Road to Final

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के सामने यूरोपियन चैंपियन स्पेन है. न्यू जर्सी में होने वाले इस मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें हैं. स्पेन जिसे टूर्नामेंट से पहले प्रबल दावेदार माना जा रहा था, जब उसने केप वेर्दे के खिलाफ ड्रॉ खेला तो कई सवाल उठे, लेकिन टिकी टाका शैली के जरिए स्पेन धीरे-धीरे ही सही सबको छकाते हुए फाइनल तक पहुंची है. स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है, वो भी क्वार्टर फाइनल में. सेमीफाइनल में स्पेन के सामने फ्रांस थी, जिसका अटैक काफी मजबूत था, लेकिन वह अटैक पूरे मैच में गायब रहा. हालांकि, फाइनल में सामने अर्जेंटीना है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्पेन ने जिस तरह से फ्रांस के अटैक को जिस तरह से फुस्स किया था, वैसा अर्जेंटीना के साथ कर पाएगी.

स्पेन ने कैसे किया फाइनल तक का सफर

केप वर्दे के साथ 0-0 से चौंकाने वाले ड्रॉ के बाद यूरोपियन चैंपियन ने दूसरे मुकाबले में सऊदी अरब को 4-0 से हराया. इस मैच में स्पेन ने अपना आक्रामक अंदाज दिखाया. लामिन यमाल ने टूर्नामेंट का अपना पहला गोल किया, जबकि मिकेल ओयारजाबाल ने चार मिनट के भीतर दो गोल दागकर मैच लगभग खत्म कर दिया. ग्रुप चरण के आखिरी मैच में स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराया. इसके बाद उसने राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को हराया, जबकि राउंड ऑफ 16 में पुर्तगार को. स्पेन ने इस मैच तक कोई गोल नहीं खाया था. 

लेकिन बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में स्पेन को एक गोल खाला पड़ा. हालांकि, उसने दो गोल करके मैच जीता जरूर. डलास में फ्रांस के खिलाफ़ सेमीफाइनल में 2-0 की जीत के साथ 'ला रोजा' की आगे बढ़ने की क्षमता पर कोई भी शक पूरी तरह से दूर हो गया.  लुइस डे ला फ़ुएंटे की टीम इस मैच में कमज़ोर मानी जा रही थी क्योंकि फ्रांस ने सेमीफ़ाइनल तक शानदार सफ़र तय किया था, लेकिन स्पेन ने 'लेस ब्लूज़' को ज़बरदस्त खेल दिखाते हुए हराया. 

कौन है स्टार खिलाड़ी

मिकेल ओयारज़ाबल एक ऐसे स्ट्राइकर हैं जिन्हें ज़्यादा चर्चा नहीं मिलती, लेकिन वे हमेशा स्पेन के लिए अच्छा खेलते हैं. रियल सोसिदाद के इस फ़ॉरवर्ड ने इस वर्ल्ड कप में भी कमाल दिखाया है और टीम के फ़ाइनल तक के सफ़र में पांच गोल किए हैं.  ओयारज़ाबल ने बर्लिन में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ स्पेन की यूरो 2024 फ़ाइनल जीत में निर्णायक गोल किया था और इस वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में तीन गोल करके अपनी टीम को फ़ाइनल तक पहुंचाने में मदद की है. ओयारजाबाल के साथ मेरिनो और पेड्रो पोरो जैसे अलग-अलग खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर जिम्मेदारी निभाई है जिससे टीम किसी एक स्टार पर निर्भर नहीं रही. लामिन यमाल ने भले ही टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल किया है, लेकिन उन्होंने स्पेन के अटैक को नई धार दी है. 

क्या रहा टर्निंग प्वाइंट और यादगार पल

केप वेर्दे के खिलाफ स्पेन की 0-0 से ड्रॉ टीम का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट रहा. इसने लुइस डे ला फुएंते को यह तो समझा दिया कि सिर्फ पोजेशन रखने से मैच नहीं जीत सके. इसके बाद उन्होंने कई टैक्टिकल बदलाव किए. मिकेल मेरिनो सुपर सब बने और मैच विनर बनकर उभरे.

फ्रांस के खिलाफ स्पेन की 2-0 की जीत में पेड्रो पोरो के गोल ने टीम की जीत पक्की कर दी. लेकिन जिस अंदाज़ में उन्होंने यह गोल किया, वह खास था. टोटेनहम हॉटस्पर के डिफेंडर स्पेन के अटैकिंग खिलाड़ियों में से नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बहुत शांति और आत्मविश्वास के साथ गोल किया. इससे पता चलता है कि यह टीम मैदान के किसी भी हिस्से से विरोधी टीम को नुकसान पहुंचा सकती है.

अर्जेंटीना से क्यों रहना होगा सावधान

स्पेन ने अभी तक अपना पूरा गेम मिडफील्ड पर किया है. उसका लेफ्ट बैक की उसकी कमजोरी है. दूसरी तरफ अर्जेंटीना के मेस्सी हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पूरे मैच में सिर्फ साइट साइड से अटैक किए. 

फ्रांस के खिलाफ स्पेन ने फ़ैबियन रुइज़ और ख़ासकर रोड्री ने मिडफ़ील्ड में शानदार खेल दिखाया, जिससे टीम का पूरा दबदबा बना रहा. दूसरी तरफ अर्जेंटीना है जो मिडफील्ड में ज़्यादा खिलाड़ियों को उतारती है ताकि खिलाड़ी मेस्सी के साथ तेज़ी से तालमेल बिठा सकें. स्पेन का अटैक ठीक है, लेकिन तेज काउंट अटैक के खिलाफ वह काफी धीमे पड़ जाते हैं. ऐसे में जब न्यू जर्सी में दोनों टीमें भिड़ेंगी तो यह दो स्टाइल का मैच होगा और देखना होगा कि क्या अर्जेंटीना स्पेन का चक्रव्यूह तोड़ पाती है या फिर उसका भी हाल फ्रांस जैसा होता है.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा vs गौतम गंभीर-अजीर अगरकर: वर्ल्ड कप ड्रीम के लिए हिटमैन को चाहिए पूर्व साथियों का साथ

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: 96 साल में पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com