Spain vs France: 2026 FIFA वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की शुरुआत शानदार रही, स्पेन ने बेहतरीन और सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए फ़्रांस को 2-0 से हराया और मिकेल ओयारज़ाबल व पेड्रो पोरो के गोल की बदौलत फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की. इस मैच में भले ही लामिन यमाल कोई गोल नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने मैच को दैरान पेनल्टी हासिल की और टीम को दूसरा गोल दागने के लिए प्रेरित किया. बता दें कि ऐसा कर लामिन यमाल ने फीफा वर्ल्ड कप में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
1998 में अर्जेंटीना के खिलाफ़ 'राउंड ऑफ़ 16' मैच में इंग्लैंड के माइकल ओवेन (18 साल, 198 दिन) के बाद, लैमिन यमल (19 साल, 1 दिन) पिछले 60 सालों में FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज मैच में पेनल्टी हासिल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.
दरअसल, स्पेन को 22वें मिनट में बढ़त मिली, जब यामाल के शानदार मूव पर फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिन्ये ने फाउल कर दिया. इस पेनाल्टी को ओयारजाबाल ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद 58वें मिनट में पोरो ने दानी ओल्मो के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए दूसरा गोल दागकर जीत लगभग सुनिश्चित कर दी.
बता दें कि अपने 19वें जन्मदिन के एक दिन बाद खेल रहे यामाल ने बाद में एक गोल भी किया, लेकिन करीबी ऑफसाइड के कारण उसे नकार दिया गया। टीम को हालांकि शुरुआती बढ़त दिलाने में उनकी सूझबूझ भरी खेल शैली निर्णायक साबित हुई.
🔥 SPAIN ARE ON A RAMPAGE!
— FIFA World Cup Stats (@alimo_philip) July 14, 2026
🇪🇸 New national record: 37 games UNBEATEN and counting.
🏟️ Just ONE match away from matching Italy's all-time historic streak.
They've dismantled the best:
✅2-1 vs Italy 🇮🇹
🤝 0-0 vs Croatia 🇭🇷
✅ 7-1 vs Georgia 🇬🇪
✅ 6-0 vs Cyprus 🇨🇾
✅ 2-0 vs… pic.twitter.com/bGwa7VN9yr
स्पेन की टीम ने रचा इतिहास
स्पेन एक ही FIFA वर्ल्ड कप में छह बार बिना गोल खाए जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई , साथ ही, उनाई सिमोन के नाम अब एक ही वर्ल्ड कप में किसी भी गोलकीपर के मुकाबले सबसे ज्यादा क्लीन शीट (6) का रिकॉर्ड हो गया है. स्पेन ने अब वर्ल्ड कप में किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज़्यादा पेनल्टी गोल (17) किए हैं और इस मामले में इंग्लैंड और फ्रांस (16) को पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे का टूटा दिल, स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल में फ्रांस के हार की ली जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं