FIFA World Cup 2026: मेक्सिको में रंगारंग कार्यक्रम के साथ फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है. फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा ने अपने डांस से फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया. शकीरा ने ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ऑफिशियल गाना 'डाई डाई' पर परफॉर्म भी किया. इस रंगारंग कार्यक्रम में शकीरा ने नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय, के साथ मिलकर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी और फुटबॉल के फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया.
Shakira solo quiere bailar, ella no tiene prisa 😂 pic.twitter.com/JcWHg7bvm8
— 🐺🐾 (@_Licantropa) June 11, 2026
🇲🇽 | MUNDIAL 2026: Shakira en la inauguración de la Copa del Mundo. https://t.co/jL1qph49bf
— Alerta News 24 (@AlertaNews24) June 11, 2026

🚨🎥 WATCH: Shakira performs her iconic World Cup anthem at the Opening Ceremony in Mexico! 🔥pic.twitter.com/xHoaR1TucI
— Winna F.C. | Football Time (@WinnaFC) June 11, 2026
रंगारंग कार्यक्रम में शकीरा की परफॉर्मेंस खत्म होते ही, मेक्सिको सिटी की हवा में स्मोक बॉम्ब छोड़े जाते हैं. लाल, सफ़ेद और हरे रंग का धुआं हवा में फैल जाता है, जो मेक्सिको के झंडे के रंगों को दर्शाता. फैन्स के इस दृश्य को देखकर रोमांच के सागर में गोते लगाने लग जाता हैं.
Ya empezó el mundial cuando vemos a Shakira así 🥳#inauguración #mundialdefútbol #WorldCup2026FIFA pic.twitter.com/z8QC4hN8GI
— Tatiana (@Tatianaclinares) June 11, 2026
ओपनिंग सेरेमनी मेंमें शकीरा और बर्ना बॉय ने मंच पर एक साथ परफॉर्म किया. दोनों कलाकारों ने गाने से ऐसा समां बांधा कि पूरा स्टेडियम झूम उठा. पॉप सुपरस्टार शकीरा का जादू पूरे सेरेमनी में छाया रहा. शकीरा की दमदार परफॉर्मेंस को देखकर दर्शक सांतवें आसमान पर थे. इस समारोह में माइकल बुबले, अलानिस मोरिसेट और एलेसिया कारा समेत कई बड़े कलाकारों ने भी हिस्सा लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं