विज्ञापन

981 दिनों बाद ब्राज़ील की नंबर 10 जर्सी पहनकर पिच पर लौटे नेमार, फ़ैन्स हुए भावुक, मैच के बाद बेटियों संग खेलते दिखे ‘नेय’

981 दिनों बाद नंबर-10 की जर्सी में ब्राजील के लिए फीफा वर्ल्ड कप में खेलते उतरे नेमार ब्राजील की जीत के भावुक नजर आए.

981 दिनों बाद ब्राज़ील की नंबर 10 जर्सी पहनकर पिच पर लौटे नेमार, फ़ैन्स हुए भावुक, मैच के बाद बेटियों संग खेलते दिखे ‘नेय’
FIFA World Cup 2026: Neymar in Tears, Return After 981 Days

पांच बार की चैंपियन ब्राज़ील की टीम स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ ग्रुप-C के आख़िरी मैच में उतरी तो पहले प्लेइंग- XI में नेयमार का नाम शामिल नहीं था. लेकिन 76वें मिनट में जैसे ही कोच कार्लो एंचेलोटि ने 981 दिनों के बाद ब्राज़ील की टीम के लिए नेयमार को पिच पर उतरने का मौक़ा दिया, अमेरिका के मायामि स्टेडियम में बैठे 64,000 से ज़्यादा दर्शक खुशियों से झूम उठे. 34 साल के नेयमार ने इससे पहले अपना आख़िरी मैच उरुग्वे के ख़िलाफ़ 17 अक्टूबर 2023 को खेला था. 

981 दिनों बाद ब्राज़ील की जर्सी में वापसी

3 साल पहले नेयमार वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर के एक मैच में उरुग्वे के ख़िलाफ़ ACL और मिनिस्कस टीयर से चोटिल हुए और उसके बाद वो अपने बचपन के क्लब सैंटोस के लिए ही वापसी कर पाए. लेकिन कोच कार्लो एंचेलोटि ने पहले दो ग्रुप मैचों से नेयमार को बाहर रखने के बाद आख़िरी क्वार्टर के लिए मैदान पर उतारकर ये संदेश भी दिया कि नॉकआउट में वो ब्राज़ील की ख़सत ताक़त बनकर मैदान पर दिखेंगे. 

67 साल के डॉन कार्लो ने ने स्कॉटलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच से पहले ही साफ़ कर दिया था कि मैच में नेयमार को मौक़ा दिया जाएगा और उन्होंने नेयमार को तब मैदान पर उतारा जब ब्राज़ील 3-0 की बढ़त ले चुका था. नेयमार को 76वें मिनट में मथेयस कुन्हिया जगह मैदान पर उतारा गया, जिन्होंने 60वें मिनट में ब्राज़ील के लिए तीसरा गोल दागा. 

लगातार चौथे वर्ल्ड कप के लिए मैदान पर उतरे नेयज़िन्हो

नेय या करोड़ों फ़ैन्स के लिए NJ के मैदान पर आते ही मायामि स्टेडियम में तालियों और शोर ने ब्राज़ील के लिए 129 मैचों में 79 गोल करनेवाले नंबर 10 जर्सी का भरपूर स्वागत किया. इस मैच के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही नेयमार ने इतिहास भी रच दिया. नेयमार लगातार चौथा वर्ल्ड कप खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए.  

बेटियों ने बढ़ाया हौसला

मैच ख़त्म होते ही नेयमार अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए. कैमरों में वह आंखों में आंसू लिए दिखे. थोड़ी ही देर बाद वे मैदान से बाहर अपनी पार्टनर और दो बेटियों से मिले.

अपनी बेटियां मैवी और मेल को बार-बार गोद में लेते रहे और फ़ैन्स अपने इस सुपरस्टार को सराहते रहे. नेयमार का फ़िट होना और मैदान पर कारनामे दिखाना दूसरी टीमों के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: 'सिलेक्शन इस बारे में नहीं होना चाहिए कि रोहित-विराट-बुमराह के लिए क्या अच्छा' संजय मांजरेकर का चौंकाने वाला बयान

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: फीफा ने कतर के असिम मदीबो को किया 5 मैचों के लिए बैन, इस जुर्म की मिली सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neymar Junior, Brazil, 2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com