फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 2-1 से हराया. इस जीत के साथ ही स्विट्जरलैंड ने ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है. हार के बावजूद कनाडा की टीम भी नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में सफल रही है. यह पहली बार है जब कनाडा नॉकआउट राउंड के लिए क्ववालीफाई करने में सफल हुई है.
ग्रुप बी में स्कॉटलैंड ने टॉप पर फिनिश किया. 3 मैचों में 2 जीत और एक टाई के साथ उसके 7 अंक रहे, जबकि कनाडा को 3 में से एक में हार मिली थी, जबकि एक टाई हुआ और एक उसने जीता. कनाडा ने 4 अंक रहे. बोस्निया और हर्जेगोविना के भी 4 अंक थे, लेकिन कनाडा गोल डिफ्रेंस में बोस्निया और हर्जेगोविना से आगे रही. ऐसे में उसे अगले राउंड का टिकट हासिल हुआ. कनाडा ने ग्रुप स्टेज में कतर को हराया था.
Co-hosts @CanadaSoccerEN make history by qualifying for the knockout stage of the @FIFAWorldCup for the first time in their history 👏🇨🇦 pic.twitter.com/4S4ZL77pTr
— FIFA (@FIFAcom) June 24, 2026
बीसी प्लेस स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. स्विट्जरलैंड और कनाडा की टीम ने कई मौके बनाए, लेकिन पहले हाफ में किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लगी. दोनों ही टीमों का डिफेंस शुरुआती 45 मिनटों में बेहद मजबूत दिखाई दिया.
हालांकि, दूसरे हाफ के आगाज के साथ ही स्विट्जरलैंड ने मैच का पहला गोल दागा. रूबेन वर्गास ने बेहतरीन गोल करते हुए स्विट्जरलैंड को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाई. टीम की इस बढ़त को जल्द ही 20 वर्षीय खिलाड़ी जोहान मंजाम्बी ने दोगुना कर दिया.
मैच के 57वें मिनट में मंजाम्बी ने स्विट्जरलैंड की तरफ से दूसरा गोल किया और कनाडा को मुकाबले में बुरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया. मंजाम्बी पूरे मुकाबले में शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने कनाडा के डिफेंस के लिए खासी दिक्कतें पैदा कीं.
स्विट्जरलैंड की 2-0 की बढ़त को देखकर लग रहा था कि टीम आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रहेगी. हालांकि, मैच के 76वें मिनट में कनाडा ने मुकाबले में वापसी की. सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे प्रॉमिस डेविड ने कनाडा के लिए पहला गोल किया और अचानक से मैच को बेहद रोमांचक बना दिया.
स्कोर 2-1 करने के बाद कनाडा ने बराबरी करने के काफी प्रयास किए, लेकिन स्विट्जरलैंड के मजबूत डिफेंस ने उन्हें कोई और मौका नहीं दिया. स्विट्जरलैंड ने 3 मुकाबलों में 7 प्वाइंट अर्जित करते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई और टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर रही. वहीं, कनाडा ने 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट के साथ राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल किया.
यह भी पढ़ें: 'मां बनना करियर का अंत नहीं' महिला क्रिकेटरों के लिए आईसीसी का बड़ा कदम, जारी की पोस्ट प्रेगनेंसी गाइडलाइंस
यह भी पढ़ें: Women T20 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ जीत भी भारत को नहीं दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट, ऐसा है समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं