विज्ञापन

Messi vs Lamine Yamal: सच कहूं तो....बेबी यमाल के साथ अपनी तस्वीर को देखकर मेसी का आया रिएक्शन

Messi statement viral before Lamine Yamal title clash: मेसी और लामिन यमाल की उस 19 साल पुरानी तस्वीर ने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है. अब जब फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच मुकाबला हो रहा है तो उस तस्वीर की कहानी फैन्स का दिल जीत रही है.

Messi vs Lamine Yamal: सच कहूं तो....बेबी यमाल के साथ अपनी तस्वीर को देखकर मेसी का आया रिएक्शन
Lionel Messi on photo with Lamine Yamal, FIFA World Cup 2026

Lionel Messi on the famous photo with Lamine Yamal: फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबाल स्पेन के स्टार लामिन यमाल से होगा. लामिन यमाल वहीं खिलाड़ी हैं जिसे मेसी ने 19 साल पहले अपने हाथों से एक विज्ञापन शूट के दौरान अपने हाथों से नहलाया था. लामिन यमाल और मेसी की वह तस्वीर अब काफी वायरल है. फैन्स इसे किस्मत कनेक्शन का नाम दे रहे हैं. अब जब फाइनल में लामिन यमाल और मेसी एक दूसरे के खिलाफ खिताबी जंग करेंगे तो उस फोटो को लेकर मेसी का बयान सामने आया है. 

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले वर्ल्ड कप फeइनल में ये दोनों खिलाड़ी आमने-सामने होंगे ..और फुटबॉल पिच पर ऐसा पहली बार होगा.

लामिन यमाल की तस्वीर पर मेसी ने किया रिएक्ट

मेसी ने फाइनल से पहले अपने उस पुरानी तस्वीर पर रिएक्ट किया और कहा, “यह कितनी अजीब बात है कि हम एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, जबकि वह फ़ोटो तब ली गई थी जब वह बच्चा था”
 

लामिन यमाल को लेकर मेसी ने आगे कहा, "मैंने उसके साथ तब एक फोटो खिंचवाई थी जब वह बच्चा था, और अब हम दोनों वर्ल्ड कप में आमने-सामने हैं. लामिन बहुत टैलेंटेड है, मैंने उसे काफी फॉलो किया है क्योंकि वह उस क्लब के लिए खेलता है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं ,और मैं हमेशा उसके लिए अच्छा चाहता हूं."

बता दें कि 19 साल के यमाल स्पेन के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं और मेसी की तरह ही, अपनी नेशनल टीम को दूसरा खिताब जिताने की काबिलियत रखते हैं. पहली मुलाकात के बाद से, वह बार्सिलोना में मेसी की विरासत को आगे बढ़ाने वाले सबसे बड़े दावेदार के तौर पर उभरे हैं.

यमाल को बताया दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं

मेसी ने शुक्रवार को कहा, "सच कहूं तो, हमारी वह फोटो कमाल की है, क्योंकि.. जिंदगी ऐसी ही होती है, है ना? मैंने उनके साथ तब फोटो खिंचवाई थी जब वह बहुत छोटे थे, और आज हम दोनों वर्ल्ड कप में आमने-सामने हैं."

"यह कमाल की बात है.. इसमें कोई शक नहीं कि वह अभी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. और मैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि जो उनके लिए अच्छा होगा, वह बार्सिलोना के लिए भी अच्छा होगा."

मेसी ने कहा, "19 साल की उम्र में वह दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका पूरा करियर अभी बाकी है। उनके पास कुछ ऐतिहासिक करने का शानदार मौका है, हालांकि हम पूरी कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो.. मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं."

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: लामिन यमाल ही नहीं, मेसी के साथ बचपन में दिखे ये 3 स्पेनिश स्टार, अब World Cup Final में देंगे टक्कर

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com