विज्ञापन

गोली की रफ़्तार से हुए गोल पर नहीं टूटा सबसे तेज़ गोल का रिकॉर्ड, ब्राज़ील ने दिखाया सांबा स्टाइल फ़ुटबॉल का जादू

मोरक्को के इस्माइल साइबारि ने जहां 71 सेकेंड में गोल किया तो पराग्वे के मतियस गलारज़ा ने 65 सेकेंड के अंदर ही गेंद नेट्स में पहुंचा दी.

गोली की रफ़्तार से हुए गोल पर नहीं टूटा सबसे तेज़ गोल का रिकॉर्ड, ब्राज़ील ने दिखाया सांबा स्टाइल फ़ुटबॉल का जादू
FIFA World Cup 2026: Ismael Saibari, Matias Galarza scored at the speed of a bullet

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के आज के ग्रुप मैचों में स्ट्राइकर्स गोली की रफ़्तार गोल करते रहे. पराग्वे और मोरक्को के स्ट्राइकर्स ने 65वें और 71वें सेकेंड में गोल दाग दिये. जबकि, ब्राज़ील के मैथियस कुन्हिया ने अपने पहले वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में 2 गाल दागकर अपनी टीम को ग्रुप-C में टॉप पर पहुंचा दिया.  फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में अबतक सिर्फ़ 2 मेज़बान टीमें मेक्सिको और ऑस्ट्रेलिया ने ही राउंड ऑफ़ 32 में जगह बनाई है जबकि हैती वर्ल्ड कप से बाहर जाने वाली टीम बन गई है. 

ब्राज़ील की ओर से मौजूदा वर्ल्ड कप में पहला ही मैच खेल रहे मैथियस कुन्हिया ने 23वें और 36वें मिनट में 2 गोल किये. जबकि, विनिसियस जूनियर ने मैच का तीसरा और टूर्नामेंट में अपने नाम दूसरा गोल दर्ज कर लिया. ब्राज़ील ने हैती को 3-0 से हराकर उसे राउंड ऑफ़ 32 की रेस से बाहर कर दिया. 

71 सेकेंड में मैच शुरू होते ही गोल 

मोरक्को के इस्माइल साइबारि ने 71वें सेकेंड में ही गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद वर्ल्ड नंबर 6 मोरक्को और वर्ल्ड नंबर 41 स्कॉटलैंड की टीमें मौक़े ही तलाशती रहीं लेकिन कोई गोल नहीं कर पाईं. मोरक्का के इस्माइल साइबारि ने मैच का इकलौता गोल किया. 

मोरक्को के ग्रुप के पहले मैच में भी ब्राज़ील के ख़िलाफ़ साइबारि ने ही गोल किया था. साइबारि ने ब्राज़ील के ख़िलाफ़ 21वें मिनट में गोल किया था. इसके साथ ही वर्ल्ड कप के पहले मैच में ब्रज़ील को बराबरी पर रोकनेवाली मोरक्को टीम ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हरा दिया. 

65 सेकेंड में गोली की रफ़्तार से गोल 

आज सुबह 8:30AM पर शुरू हुए तुर्किये के ख़िलाफ़ पराग्वे के मैच में मतियस गलारज़ा ने इस्माइल साइबारी से भी 6 सेकेंड कम वक्त लेकर 65वें मिनट में गोल दाग दिया. गलारज़ा ने 25 गज़ की दूरी से तुर्किये के नेट में गोल दागकर पराग्वे को बढ़त दिला दी. 

वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ गोल का रिकॉर्ड वैसे तुर्किये के हाकान सुकूर के नाम है. हाकान सुकूर ने 2002 वर्ल्ड कप में द.कोरिया के ख़िलाफ़ 11 सेकेंड में (थर्ड प्लेस प्लेऑफ़ मैच) ही गोल दाग दिया था. 

वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ गोल का रिकॉर्ड 

वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ गोल का रिकॉर्ड 11 सेकेंड का है. लेकिन चेकोस्लोवाकिया के वाक्लाव मासेक ने 15 सेकेंड और जर्मनी के अर्नेस्ट लेहनर ने 25 सेकेंड में तो कई दूसरे खिलाड़ियों ने भी 30 सेकेंड के अंदर गोल किये हैं. 

नॉकआउट राउंड में मेज़बान अमेरिका

अमेरिका के फ़िलाडेल्फ़िया स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन ब्राज़ील ने सांबा स्टाइल जादू दिखाकर फ़ैन्स को सम्मोहित किये रखा. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के ग्रुप-C के मैच में 24 साल बाद एक बार फिर पहले ही हाफ़ में ब्राज़ील ने तीन गोल दागे और ग्रुप-C का टॉपर बन गया. जबकि, हैती वर्ल्ड कप से बाहर होनेवाली पहली टीम बन गई. 

मेज़बान अमेरिका ने लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना ली है. अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर टॉप पर जगह बनाई है. पहले मैच में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराया था. 

अमेरिका के लिए पहला गोल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरॉन बर्जेस के ज़रिये एक सेल्फ गोल रहा. जबकि, दूसरा गोल NFL के हीरो रहे अंटोनियो फ़्रीमैन के बेटे एलेक्स फ़्रीमैन ने किया. ऑस्ट्रेलिया अब भी ग्रुप-D से राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना सकता है.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: अमेरिका ने 96 साल बाद किया कमाल, दो मैच खेलकर ही नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: जोहान मंजाम्बी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 मिनट में दागे दो गोल, 96 सालों में कोई नहीं कर पाया था ऐसा

लेखक के बारे में
img
विमल मोहन
स्पोर्ट्स एडिटर, NDTV इंडिया
डॉ. विमल मोहन NDTV इंडिया के सीनियर स्पोर्ट्स एडिटर हैं. विमल मोहन का मीडिया इंडस्ट्री में 30 वर्षों से भी लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है. उन्होंने अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ismael El Basra, Matias Fonda, 2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com