अमेरिका के सिएटल स्टेडियम में ईरान की टीम इजिप्ट के ख़िलाफ़ आख़िरी लम्हों में जीतोड़ कोशिशें करती रहीं. 90 मिनट के बाद स्टॉपेज टाइम में ईरान के स्ट्राइकर खलीलज़ादेह का गोल लंबे वीडियो रेफ़रल के बाद नकार दिया गया. अब ईरान टीम के अमेरिका में टिकने का फ़ैसला दूसरे मैचों के समीकरण के ज़रिये तय होगा. जबकि, केप वेर्दे और इजिप्ट जैसी टीमों ने पहली बार नॉकआउट में पहुंचकर इतिहास रच दिया है.
वर्ल्ड कप 2026 की तीसरी हैट्रिक
फ़्रांस के लिए उस्मान डेम्बेले ने हैट्रिक गोल कर नॉर्वे को 4-1 से हरा दिया. अर्जेन्टीनी कप्तान लियोनेल मेस्सी और कनाडा के जॉनाथन डेविड के बाद इस वर्ल्ड कप की ये तीसरी हैट्रिक साबित हुई. लेकिन पहले ही राउंड ऑफ़ 32 में पहले ही जगह बना चुकी नॉर्वे ने इस मैच के लिए अपने सुपरस्टार हालैंड समेत 10 खिलाड़ियों को रेस्ट दिया. इसे लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं. राउंड ऑफ़ 32 में अब फ़्रांस की टक्कर स्वीडन से और नॉर्वे की टक्कर आइवरी कोस्ट से 30 जून को होगी.
सेनेगल ने इराक को 5-0 से हराया, मगर इंतज़ार लंबा
ग्रुप-I में फ़्रांस और नॉर्वे राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना चुकी है. जबकि, सेनेगल की इराक के ख़िलाफ़ 5-0 से जीत के बावजूद उसका नॉकआउट में पहुंचना अभी पक्का नहीं हो पाया है. सेनेगल ने एशियाई टीम इराक के ख़िलाफ़ पहला गोल चौथे मिनट में ही कर दिया. इराक के रेबिन सुलाका को 13वें मिनट में रेड कार्ड मिला और उसे बाक़ी का मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. मजबूत सेनेगल की टीम ने इसका पूरा फ़ायदा उठाते हुए 4 और गोल किये और इराक के ख़िलाफ़ बड़ी जीत हासिल कर ली.
बेल्जियम ने न्यूज़ीलैंड को 5-1 से हराया
स्टार खिलाड़ियों से सजी वर्ल्ड नंबर 10 के आगे वर्ल्ड नंबर बेल्जियम टीम के 86 न्यूज़ीलैंड की टीम बेहद हल्की साबित हुई. बेल्जियम के लिए ट्रोसार्ड, डि ब्रुइना और लुकाकु ने बेल्जियम के लिए पांच गोल किए. कीवी खिलाड़ी एलिजा जस्ट ने इकलौता गोल कर न्यूज़ीलैं की थोड़ी इज़्ज़त बचाई.
ग्रुप स्टेज से OUT
- चेकिया, क़तर, हैती, उरुग्वे, तुर्किये -OUT
- कुरासाओ, ट्यूनीशिया, NZ, सऊदी अरब -OUT
- इराक, जॉर्डन, उज़्बेकिस्तान, पनामा- OUT
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं