विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप: हैरी केन का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ा 36 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने पनामा को 2-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में पनामा को 2-0 से हरा दिया. इंग्लैंड पहले ही नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी.

फीफा वर्ल्ड कप: हैरी केन का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ा 36 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने पनामा को 2-0 से हराया
Harry Kane Script History

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पनामा को 2-0 से हराया. टीम की इस जीत में कप्तान हैरी केन ने भी अहम भूमिका निभाई और उन्होंने एक गोल दागा. केन ने इस गोल के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है.  हैरी केन फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड की तरफ से अब सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने पनामा के खिलाफ विश्व कप में अपना 11वां गोल किया. इसके साथ ही इंग्लिश कप्तान ने गैरी लिनेकर के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 10 गोल किए. बता दें, इंग्लैंड पहले ही नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई कर गई थी, जबकि पनामा पहले ही बाहर हो चुकी थी.

इंग्लैंड के वर्ल्ड कप 2026 में ओपनिंग मैचों से पहले लिनेकर से दो गोल पीछे चल रहे केन ने पहले पूर्व कप्तान लिनेकर की बराबरी की थी. लिनेकर ने 1986 के मेक्सिको वर्ल्ड कप में छह गोल कर गोल्डन बूट जीता था और 1990 के इटली वर्ल्ड कप में चार गोल किए थे. केन क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दो गोल करते हुए लिनेकर के रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे थे.

रूस में 2018 वर्ल्ड कप हैरी केन का पहला विश्व कप था. उस टूर्नामेंट में इंग्लैंड सेमीफाइनल तक पहुंचा और केन ने छह गोल करके गोल्डन बूट अपने नाम किया था. इस तरह उन्होंने गैरी लिनेकर के छह गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की. इसके बाद कतर में हुए 2022 वर्ल्ड कप में केन ने सेनेगल और फ्रांस के खिलाफ एक-एक गोल कर अपने वर्ल्ड कप गोलों की संख्या 8 कर ली थी. 

केन इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैचों खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. वह 2018 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और यूरो 2020 व यूरो 2024 के फाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड टीम का भी हिस्सा रहे हैं. पनामा के खिलाफ अपना 117वां मैचों खेलने उतरे हैरी केन ने एक गोल किया. इसके साथ ही इंग्लैंड के लिए उनके कुल गोलों की संख्या 82 हो गई. वह पहले से ही इंग्लैंड के पुरुष सीनियर टीम के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और इस रिकॉर्ड में लगातार अपनी बढ़त मजबूत कर रहे हैं.

इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

  • हैरी केन – 14 मैचों में 11 गोल
  • गैरी लिनेकर – 12 मैचों में 10 गोल
  • सर ज्योफ हर्स्ट – 6 मैचों में 5 गोल
  • बॉबी चार्लटन – 14 मैचों में 4 गोल
  • माइकल ओवेन – 12 मैचों में 4 गोल

यह भी पढ़ें: 'वैभव के लिए अभी जगह नहीं' सूर्यवंशी के डेब्यू पर पूर्व भारतीय स्टार का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी IN-वाशिंगटन सुंदर OUT? दूसरे मैच में इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, England, Panama, Harry Kane, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com