Enzo Fernández's Red Card, FIFA World Cup 2026: स्पेन के खिलाफ फाइनल में लिएंड्रो परेडेस का आक्रामक रवैया लगातार चर्चा में रहा. मैच के दौरान उन्होंने कई बार कड़े टैकल किए और विरोधी खिलाड़ियों से उलझते नजर आए. दूसरे हाफ में उन्हें येलो कार्ड भी मिला, लेकिन इसके बाद भी उनका रवैया नहीं बदला. मैच खत्म होते ही मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनातनी देखने को मिली. इस दौरान परेडेस ने स्पेन के एरिक गार्सिया और गावी को धक्का दिया. अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी भी नाराज नजर आए, जबकि निकोलस ओटामेंडी की भी स्पेनिश खिलाड़ियों से बहस हुई.
Leandro Paredes should be banned from international football for life viciously assaulting Spanish players after the final whistle.
— Adam Schwarz (@AdamJSchwarz) July 19, 2026
Indefensible thuggery and criminality. pic.twitter.com/aW5NMMIUXE
एंजो फर्नांडेज का रेड कार्ड बना बड़ा झटका
अर्जेंटीना को सबसे बड़ा नुकसान तब हुआ, जब एंजो फर्नांडेज़ को दूसरा येलो कार्ड मिलने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा. पहले उन्होंने रेफरी के फैसले का विरोध किया और बाद में पाउ कुबारसी पर खतरनाक टैकल कर बैठे. इसके बाद अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा.
अकेले लड़ते रहे एमिलियानो मार्टिनेज
पूरे मैच में अगर किसी खिलाड़ी ने अर्जेंटीना को मुकाबले में बनाए रखा, तो वह गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ थे. हाथ की टूटी उंगली के बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड 11 शानदार सेव किए और कई आसान दिखने वाले गोल रोक दिए. 92वें मिनट में निको विलियम्स और एक्स्ट्रा टाइम में लामिन यमाल की फ्री-किक पर उनका बचाव मैच के बेहतरीन पलों में शामिल रहा.
आखिरकार टूट गई अर्जेंटीना की दीवार
मार्टिनेज लगातार स्पेन के हमलों को रोकते रहे, लेकिन एक खिलाड़ी कम होने का असर आखिरकार दिखा. 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने बॉक्स के अंदर मिले मौके को गोल में बदल दिया. यही गोल स्पेन को 1-0 की जीत और दूसरा वर्ल्ड कप खिताब दिलाने के लिए काफी साबित हुआ.
हार के बाद दिखी निराशा
अंतिम सीटी बजते ही स्पेन के खिलाड़ी जश्न में डूब गए, जबकि अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दी. परेडेस का गुस्सा, एंजो का रेड कार्ड और मार्टिनेज़ की शानदार कोशिशें—इन सबके बावजूद अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने से चूक गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं