बेल्जियम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की सबसे जबरदस्त वापसी करते हुए सिएटल के ल्यूमेन फील्ड में सेनेगल को अतिरिक्त समय के बाद 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 का टिकट कटा लिया है. इस मुकाबले में रोमांच की सारें हदें पार हुई क्योंकि विजेता बेल्जियम मुकाबले के 86वें मिनट तक 0-2 से पीछे चल रही थी. यह तय लग रहा था कि सेलेगल प्री क्वार्टर फाइनल खेलेगा, लेकिन फिर बाजी पूरी तरह पटल गई. बेल्जियम के लिए पहला गोल रोमेलु लुकाकू ने 86वें मिनट में किया. इसके बाद यूरी टिलेमंस ने 89वें और एक्ट्रा टाइम में 125वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया. यह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे देर से हुआ गोल और निर्णायक गोल है.
यह निर्णायक गोल विवादों में रहा, क्योंकि पेनल्टी को लेकर सेनेगल के खिलाड़ी रेफरी से बहस करते दिखे. एक्ट्रा टाइम में लैमिन कमारा से टक्कर के बाद टिलेमंस बॉक्स के अंदर गिर गए. वीडियो रिव्यू के बाद माना गया कि यह जानबूझकर दिया गया धक्का था.
How is this a penalty for Belgium? 😭
— Wins (@WinsLFC) July 1, 2026
Senegal robbed in broad daylight 💔 pic.twitter.com/3h8YnSqucm https://t.co/PoXyDJ01vF
मैच के बाद सेनेगल के कोच पापे थियाव ने कहा,"हमें नहीं लगा कि यह पेनल्टी थी. खिलाड़ियों ने फैसले का विरोध किया, लेकिन निर्णय हो चुका था और अंततः उसी की वजह से हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए."
This is proof that Senegal never deserved to be the true winners of the AFCON. Senegal never respected the AFCON competition. They walked off when a penalty was called for Morocco in the AFCON final!
— Harrismadeit 🇨🇦🇬🇭 (@1harrismadeit) July 1, 2026
Why didn't they walk off this time when an unfair penalty was called against… pic.twitter.com/EpiZXoEumV
मैच की शुरुआत में सेनेगल की टीम बेल्जियम के डिफेंस पर हावी नजर आई. सेनेगल की तरफ से एक के बाद एक हमले किए गए और टीम को आखिरकार मैच के 24वें मिनट में पहली सफलता हाथ लगी. हबीब डियारा ने बेहतरीन गोल करते हुए सेनेगल को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद पहले हाफ में कोई और गोल नहीं हो सका और मजबूत डिफेंस के बूते सेनेगल ने बेल्जियम को शुरुआती 45 मिनट में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया.
मैच का दूसरा हाफ रोमांच से भरा रहा. 51वें मिनट में इस्माइला सार ने बेहतरीन गोल दागते हुए सेनेगल की बढ़त को 2-0 कर दिया. बेल्जियम पूरी तरह से बैकफुट पर थी. सेनेगल की जीत की तरफ जा रहा मुकाबला 90 मिनट में 2-2 की बराबरी पर रहा.
GOOOOOOAAALLLLL!!!
— Davide De Pierro (@davi87dp) July 1, 2026
TIELEMANS WINS IT!
🇧🇪 Belgium 3-2 Senegal 🇸🇳 pic.twitter.com/yZNc5OmNEs
अतिरिक्त समय में दोनों ही टीमों की तरफ से कई प्रयास किए गए, लेकिन अंत में सफलता बेल्जियम को मिली. मैच के 120+ 5वें मिनट में बेल्जियम को पेनल्टी मिली, जिसका यूरी टिलेमंस ने पूरा फायदा उठाया.
सेनेगल के खिलाफ बेल्जियम का यह कमबैक वर्ल्ड कप के इतिहास का 10वां मौका है, जब किसी टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया. इके अलावा बेल्जियम वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी टीम बन गई है, जिसने दो मौकों पर दो गोल खाने के बाद मैच जीता हो. इससे पहले ऐसा जर्मनी ने किया था, जिसने 1954 और 1970 में वापसी करके इतिहास रचा था.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: जीत की ‘VIKING ROW' पर सवार नॉर्वे, नॉकआउट में पहुंचने के बाद ऐसे मनाया जश्न
यह भी पढ़ें: हैरी केन ने FIFA वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, तोड़ा पेले का रिकॉर्ड, कांगो को हराकर इंग्लैंड पहुंचा राउंड 16 में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं