विज्ञापन

DPL की नीलामी: सहवाग के बेटे, विराट के भतीजे और पप्पू यादव के बेटे में किसने मारी बाज़ी?

Virender Sehwag's Sons, Virat Kohli's Nephew At DPL Auction: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) के तीसरे सीज़न के लिए नीलामी चल रही है, जिसमें 400 से ज़्यादा खिलाड़ी नीलामी में शामिल हैं और 8 फ़्रैंचाइजी आने वाले सीज़न के लिए अपनी टीमों को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं.

DPL की नीलामी: सहवाग के बेटे, विराट के भतीजे और पप्पू यादव के बेटे में किसने मारी बाज़ी?
DPL 2026 auction full list of sold players

DPL 2026 auction: इस साल दिल्ली प्रीमियर लीग की नीलामी सिर्फ टैलेंट का बाज़ार नहीं थी, इसमें मशहूर सरनेम और दमदार प्रदर्शन दोनों की बोली लगी और ज़ोरदार लगी. कुछ खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइज़ियों के बीच ज़बरदस्त बोली लगी, और कई टीमों ने राइट टू मैच का इस्तेमाल कर भी अपने खिलाड़ियों को रोका. सबकी नज़र ख़ास तौर पर वीरेन्द्र सहवाग, विराट कोहली और पप्पू यादव के सरनेम से जुड़े नामों पर ज़रूर रही.

DPL बनी टैलेंट की नर्सरी

नीलामी आज राजधानी के एक 5-स्टार होटल में हुई, और इसने दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीज़न की शुरुआत कर दी, जो तेज़ी से IPL सितारों की नर्सरी बन गया है. सीज़न की तारीखों का ऐलान अभी बाकी है. लेकिन खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर दिलचस्पी इसलिए भी बनी रही कि ये लीग अब टीम इंडिया की नीली जर्सी का रास्ता भी बनते जा रहे हैं.

सहवाग के दो बेटों की हुई नीलामी, क्या करते हैं वेदांत और आर्यवीर सहवाग?

नीलामी में सबसे आख़िर में नाम आया वेदांत सहवाग का. सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने उन्हें 1 लाख रुपये में खरीदा. वेदांत, वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे हैं. वह अभी 16 साल के हैं और क्रिकेट के सफर की शुरुआत में हैं, लेकिन सिस्टम में इतने लंबे समय से हैं कि उनकी पहचान बन चुकी है.पिछले सीजन वेस्ट दिल्ली लायंस ने उन्हें लीग के सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक के तौर पर साइन किया था. इस साल वह फिर नीलामी पूल में आए और उन्हें एक नई टीम ने अपने नाम कर लिया.

अपने पिता से उलट, वेदांत टॉप पर विस्फोटक बल्लेबाज़ नहीं हैं. उनका खेल ऑफ-स्पिन के इर्द-गिर्द बना है.  वह दाएं हाथ के बल्लेबाज़ी ऑलराउंडर हैं, लेकिन गेंदबाज़ी में उन्होंने शुरुआती छाप छोड़ी है. 2024 में दिल्ली अंडर-16 के लिए विजय मर्चेंट ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए उन्होंने पंजाब के खिलाफ चार विकेट लिए.  उनके बड़े भाई आर्यवीर सहवाग पिछले साल की नीलामी की बड़ी कहानियों में से एक थे. कड़ी बोली के बाद सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने उन्हें 8 लाख में खरीदा था.  उन्हें एक मैच मिला, उन्होंने इरादा दिखाया, और इस साल वह फिर पूल में लौटे.  वेस्ट दिल्ली लायंस ने उन्हें 3 लाख रुपये में लिया.

कितने महंगे बिके आर्यवीर कोहली?

विराट कोहली के 16 साल के भतीजे आर्यवीर कोहली सेंट्रल दिल्ली किंग्स के पास गए… वह पिछले साल साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ के लिए खेले थे. आर्यवीर कोहली को सेंट्रल देल्ही किंग्स ने 1.20 लाख रुपये रुपये में ख़रीदा.

पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन पर बोली 

कई लोगों के लिए वह पहले बिहार के नेता पप्पू यादव के बेटे के तौर पर जाने जाते थे, अब नहीं. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने उन्हें वापस लाने के लिए अपना राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल किया, जिससे साफ है कि वे उन्हें क्रिकेटर के तौर पर बहुत अहम मानते हैं. उन्होंने पहले सीज़न में 10 पारियों में 252 रन बनाए. दूसरे सीज़न में सिर्फ नौ मैचों में 449 रन ठोक दिए. एक शतक और चार अर्धशतक. उस दूसरे सीज़न ने उनका खेल बदल दिया क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के स्काउट्स की नज़र उन पर पड़ी, और IPL सीज़न 19 से पहले उन्हें 30 लाख में साइन किया गया. इस सीजन सार्थक पर 17 लाख रुपये की बोली लगी. पिछले साल IPL बिड आने के बाद उनके पिता, बिहार के दिग्गज नेता और कई बार के सांसद, ने X पर लिखा, "अब सार्थक के नाम से बनेगी हमारी पहचान."

सबसे महंगे बिके तेजस्वी दाहिया

दिन की सबसे बड़ी खरीद तेजस्वी दहिया रहे. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ ने उन पर 40 लाख रुपये खर्च किए. वह इस साल की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. दहिया के पास कोई क्रिकेट सरनेम या राजनीतिक विरासत नहीं, बस एक मेहनती दिल्ली क्रिकेटर हैं.तेजस्वी दिल्ली के गणित और इकोनॉमिक्स टीचर्स के बेटे हैं. वह IPL 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. एक साल बाद, एक शानदार DPL सीज़न के बाद, उनके लिए सब कुछ तेज़ी से बदल गया.  339 रन,  स्ट्राइक रेट 200 के करीब. टूर्नामेंट के सबसे क्लीन हिटर्स में से एक.

IPL 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन पर 3 करोड़ खर्च करने के लिए यह काफी था.और अब DPL ने भी उन्हें अपना सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. तीसरे सीज़न के लिए स्क्वॉड बनाने को DPL की 8 टीमों में से हर एक को 1.5 करोड़ का पर्स दिया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Virat Kohli, Sarthak Ranjan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com