FIFA World Cup 2026 prize money explained: आज देर रात दो घायल शेर टकराएंगे. आन, सम्मान, गोल्डन बूट, इनाम र सबसे ऊपर फ़ैन्स का दिल जीतने के लिए फ़्रांस और इंग्लैंड दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर होगा. एमबाप्पे और हैरी केन की टीमें जिन्हें फ़ीफ़ा 2026 की ख़िताबी ट्रॉफी के लिए बेहद मज़बूत दावेदार माना जा रहा था, आज देर मियामि स्टेडियम में 2:30 बजे पोडियम के तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी. ये लड़ाई फ़्रांस के कप्तान एमबाप्पे के लिए खुद को अलग तरह से साबित करने की भी लड़ाई है तो हैरी केन के लिए 1966 की विजेता इंग्लैंड का गौरव वापस दिलाने के लिए.
क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियन से 10 गुणा से ज़्यादा इनाम!
इन सबके अलावा मैच जीतकर पोडियम कर तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 30 मिलियन डॉलर यानी क़रीब 288 करोड़ की इनामी रकम भी मिलेगी जो हारनेवाली यानी चौथे नंबर पर आनेवाली टीम से 2 मिलियन डॉलर यानी क़रीब 18 करोड़ रुपये ज़्यादा होगी. दिलचस्प है कि फ़ीफ़ा 2026 में चौथे नंबर पर रहनेवाली टीम को भी टी-20 वर्ल्ड कप विजेता से 9 गुणा से ज़्यादा रकम 28 मिलियन डॉलर क़रीब मिलेगी. टी-20 विश्व विजेता टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर की रकम हासिल हुई थी.
एमबाप्पे 8 गोल VS हैरी केन – 6 गोल
फ़्रांस के कप्तान किलियान एमबाप्पे और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने सेमीफ़ाइनल हार कर भी अपने देश के फ़ैन्स का दिल जीत लिया है. एक्सपर्ट्स और फ़ैन्स उन्हें हारने के बाद भी कोस नहीं रहे. ख़ासकर फ़्रांस को फ़ीफ़ा 2026 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सबसे मज़बूत दावेदारों में से एक माना जा रहा था. एमबाप्पे और हैरी केन पनी टीमों के लिए क्वार्टरफ़ाइनल तक गोलमशीन बने रहे. बस सेमीफ़ाइनल में वो दोनों चूके और उनकी टीम को ख़िताब की रेस से बाहर होना पड़ा.
सेमीफाइनल में टूटे दिल!
कप्तान हैरी केन की टीम ने घरेलू मैदान पर मेक्सिको और फिर सुपरस्टार हालैंड की नॉर्वे टीम को शिकस्त दी तो लगा कि इंग्लैंड के दूसरे वर्ल्ड कप ख़िताब का इंतज़ार और लंबा नहीं होगा. लेकिन 1966 की वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड टीम 60 साल बाद फिर से फ़ाइनल में नहीं पहुंच पाई.आज देर रात एमबाप्पे और कप्तान हैरी केन के लिए बड़ा इम्तिहान है. दोनों कप्तान अपनी टीम को सेमीफ़ाइनल से आगे नहीं ले जा सके. फ्रांस को सेमीफाइनल में स्पेन के हाथों हार मिली जबकि इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने हराकर ट्रॉफ़ी की रेस से बाहर कर दिया. अब दोनों टीमें वतन वापसी से पहले अपने फ़ैन्स और आन के लिए तीसरे स्थान के लिए अपना सबकुछ झोंकने को तैयार नज़र आ रहे हैं.
गोल्डन बूट की रोमांचक रेस!
मेसी 8 गोल I एमबाप्पे 8 गोल I हैरी केन – 6 गोल I बेलिंघम – 6 गोल
इस मैच में फ़ैन्स की नज़र गोल्डन बूट की रेस पर भी रहेगी जहां चार दिग्गजों में होड़ लगी हुई है. मेसी 8 गोल र 4 असिस्ट के साथ सबसे आगे हैं. जबकि, एमबाप्पे 8 गोल और तीन असिस्ट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. नॉर्वे के सुपरस्टार हालैंड 7 गोल के साथ तीसरे नंबर पर हैं. लेकिन उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. चौथे नंबर पर 6 गोल र 1 असिस्ट के साथ इंग्लैंड के जूड बेलिंघम और कप्तान हैरी केन 6 गोल और 1 असिस्ट के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
अव्व्ल है मेसी मैजिक!- गोल्डन बूट की रेस
| रैंक | खिलाड़ी | गोल | असिस्ट |
| 1 | लियोनेल मेसी | 8 | 4 |
| 2 | किलियान एमबाप्पे | 8 | 3 |
| 3 | हालैंड | 7 | 0 |
| 4 | जूड बेलिंघम | 6 | 1 |
| 5 | हैरी केन | 6 | 1 |
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं